
'पहले डर लगा...' PAK में भारतीय परिवार का हुआ ऐसा स्वागत!
AajTak
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पड़ोसी मुल्क में भारतीयों का स्वागत किया गया. इस दौरान उनके बीच क्रिकेट को लेकर भी चर्चा हुई. विराट कोहली का जिक्र आते ही पाकिस्तानी शख्स का रिएक्शन देखने वाला था. वीडियो में भारतीय परिवार को ताहिर के साथ हैदराबादी बिरयानी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है.
पाकिस्तान पहुंचे एक भारतीय परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे पड़ोसी मुल्क में भारतीयों का स्वागत किया गया. इस दौरान उनके बीच क्रिकेट को लेकर भी चर्चा हुई. विराट कोहली का जिक्र आते ही पाकिस्तानी शख्स का रिएक्शन देखने वाला था.
वीडियो को पाकिस्तान के रहने वाले एहतिशाम उल हक नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. ट्विटर बायो के मुताबिक, एहतिशाम पेशे से पत्रकार हैं. उन्होंने बताया कि इस वीडियो को उनके दोस्त ताहिर खान ने रिकॉर्ड किया है.
वीडियो में दो शख्स नजर आ रहे हैं. उनके साथ दो लड़कियां भी हैं. वे अपने को हैदराबाद निवासी बताते हैं. टेनिस मैच के लिए ये परिवार पाकिस्तान गया था. वहां लिफ्ट मांगने पर स्थानीय निवासी ताहिर खान द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. ताहिर ने उन्हें होटल में खाना खिलाया और खूब हंसी-ठिठोली की.
वीडियो में ताहिर बताते हैं कि एक भारतीय परिवार इस्लामाबाद में एक टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जा रहा था. यह जानकर कि लोग भारत के हैं, उन्होंने गर्मजोशी से उनकी मेहमान नवाजी की. वीडियो में, भारतीय परिवार को ताहिर के साथ हैदराबादी बिरयानी का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है.
I want my Indian friends & followers to watch this video. An Indian family who’re visiting Pakistan for his daughter’s tennis match in Islamabad. They met a good friend of mine Tahir Khan & asked for a lift. They’ve shared their experience in the video. This is Pakistan in real✌️ pic.twitter.com/S7VBrQawss
वीडियो में हैदराबादी शख्स ने कहा- बॉर्डर क्रॉस करने के समय तो डर लग रहा था लेकिन इधर आने के बाद पाकिस्तान में बहुत प्यार मिला. यहां आकर भारत से कुछ भी अलग नहीं लगा. इस बीच उन्होंने क्रिकेट पर भी चर्चा की.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










