
पहले कंचनजंगा, अब डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस... दो महीने में दो रेल हादसों के बीच कहां है रेलवे का जीरो एक्सीडेंट टारगेट वाला सुरक्षा 'कवच'?
AajTak
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद अब रेवले की KAVACH को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं. इससे पहले बाते महीने कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे के बाद भी सवाल उठे थे कि आखिर रेलवे का KAVACH कहां है, और यह यात्रियों की सुरक्षा के काम क्यों नहीं आ पा रहा है.
उत्तर प्रदेश के गोंडा में गुरुवार को डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए. घटना गोरखपुर रेल खंड के मोतीगंज बॉर्डर के पास हुई. चंडीगढ़ से असम वाया गोरखपुर जा रही डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई. इसके अलावा इस दुर्घटना में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई.
इससे पहले बीते महीने ही पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी सियालदाह जाने वाली कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकरा गई थी. हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक घायल हो गए थे. इस घटना के बाद भी सवाल उठे थे कि आखिर रेलवे का KAVACH कहां है और यह रेल यात्रियों की सुरक्षा के काम क्यों नहीं आ पा रहा है. लगातार उठते सवाल के बीच तब रेलवे बोर्ड की CEO और चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा कवच सिस्टम को लेकर सभी जरूरी जानकारी शेयर की थी.
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे के बाद अब रेवले की KAVACH को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं. घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा, उत्तर प्रदेश में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का पटरी से उतरना इस बात का एक और उदाहरण है कि कैसे मोदी सरकार ने व्यवस्थित रूप से रेल सुरक्षा को खतरे में डाला है. उन्होंने एक महीने पहले हुए सियालदह-अगरतला कंचनजंगा एक्सप्रेस की दुर्घटना का जिक्र करते हुए मांग रखी कि पूरे भारत में सभी मार्गों पर कवच टक्कर रोधी प्रणाली शीघ्रता से स्थापित की जानी चाहिए ताकि सुरक्षा बेहतर हो सके और रेल दुर्घटनाओं को रोका जा सके.
TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर निशाना साधते हुए घटना को शर्मनाक बताया. महुआ ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, 'जुमला सरकार के 10 साल बाद भारतीय रेलवे आपातकालीन कक्ष में है. भारत में सभी मार्गों पर तुरंत टकराव रोधी कवच लगाया जाना चाहिए. इसकी कुल लागत मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के ₹1,08,000 करोड़ के आगे सिर्फ ₹63,000 करोड़ है.
इससे पहले बीते साल जून में ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण हादसे में तीन ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई थी. बालासोर हादसे में 290 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी और 1000 से अधिक लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए थे. उस समय भी विपक्ष ने रेलवे की KAVACH तकनीक को लेकर है सवाल उठाया था.
दरअसल भारतीय रेलवे ने इस घटना से कुछ महीने पहले ही KAVACH सिस्टम का डेमो देश और दुनिया को दिखाया गया था. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जिस KAVACH के जरिए रेलवे शून्य दुर्घटनाओं के लक्ष्य (जीरो एक्सीडेंट टारगेट) को हासिल करना चाहता है, वो आखिर क्या है और उससे भी बड़ी बात कि KAVACH आखिर है कहां?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










