
'पहले उत्पीड़न झेले लेकिन अब...' सऊदी अरब से समझौते के बाद ईरान के हज यात्रियों के लिए क्या बदला?
AajTak
सऊदी अरब और ईरान ने सात वर्षों की दुश्मनी भुलाकर मार्च में शांति समझौता कर लिया. इस समझौते के बाद से ही मध्य-पूर्व में शांति की कोशिशें तेज हुई हैं. साथ ही ईरान के हज यात्रियों के लिए भी बड़ा बदलाव आया है. ईरान के हज यात्री जो पहले सऊदी में उत्पीड़न झेलते थे, अब वहां उनका स्वागत हो रहा है.
खाड़ी के दो प्रतिद्वंद्वी मुस्लिम देशों सऊदी अरब और ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौते ने क्षेत्र में तनाव को काफी कम कर दिया है साथ ही ईरानियों के हज यात्रा पर छाए काले बादल भी छंट गए हैं. अब ईरानियों को ऐसा महसूस हो रहा है कि हज यात्रा के दौरान सऊदी अरब में उनका स्वागत बहुत किया जा रहा है.
शिया बहुल ईरान और सुन्नी बहुल सऊदी अरब के बीच सात सालों तक दुश्मनी चली. इस अवधि में हज के लिए आए ईरानियों को वो स्वागत नहीं मिलता था जो दुनियाभर से आ रहे हज यात्रियों को मिलता था. लेकिन सऊदी-ईरान के बीच शांति समझौते के तीन महीने बाद आयोजित किए जा रहे हज में इस बार ईरानियों के लिए माहौल अचानक बदल गया है.
कई बार हज में शामिल हो चुके ईरान के एक टूर ऑपरेटर ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि वह पहली बार सऊदी अरब में आरादायक और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
'वो पहले नहीं चाहते थे कि हम हज करें'
55 साल के टूर ऑपरेटर ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा, 'हां, हमें उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था.'
मक्का में ग्रैंड मस्जिद के पास टूटी-फूटी अरबी में बोलते हुए उन्होंने कहा, 'हमें ऐसा लगता था कि वो (सऊदी अरब) चाहते ही नहीं थे कि हम उनके देश में आकर हज करें. लेकिन दोनों पक्षों में सुलह के बाद अब सबकुछ बदल गया है.'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









