
'पहले अपना देश देखो…', इंडियन का ये कह कर US वीजा रिजेक्ट, सुनाई आपबीती
AajTak
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने भारतीयों के अमेरिका जाने के सपने को झकझोर दिया, जिसमें एक आदमी बता रहा है कि उसका वीजा रिजेक्ट क्यों हुआ.
भारतीय आवेदकों में अमेरिका टूरिस्ट वीजा रिजेक्शन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है. कई मामलों में यह देखा गया कि आवेदक आर्थिक और पेशेवर रूप से पूरी तरह योग्य होने के बावजूद वीजा पाने में असफल रहे. यह मामला तब और चर्चा में आया जब इंस्टाग्राम व्लॉगर जय ने एक वीडियो शेयर किया. इसमें एक शख्स ने बताया कि उसके दोस्त का वीजा आवेदन सिर्फ इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उसने स्वीकार किया कि वह कभी दिल्ली से बाहर यात्रा पर नहीं गया. वीजा अधिकारी ने उसे कहा कि पहले अपने देश घूमो, फिर अमेरिका आने की कोशिश करना.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है कि क्या यात्रा का इतिहास वीजा निर्णयों को प्रभावित करता है. वीडियो में उस शख्स ने यह भी साझा किया कि वह खुद भारत के 29 राज्यों का दौरा कर चुका है. इससे यह संकेत मिलता है कि वीजा इंटरव्यू में देश के भीतर की यात्रा को भी अनौपचारिक रूप से देखा जा सकता है.
लोग बंटे दो गुटों में
लोगों की राय इस मुद्दे पर बंटती नजर आई. कुछ ने वीजा अधिकारी की सोच का समर्थन किया. एक यूजर ने लिखा कि अगर आपने अपने देश की मशहूर जगहें नहीं देखीं तो आप दूसरे देशों में कैसे घूम सकते हैं? वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि सोचिए अगर हर भारतीय को विदेश जाने से पहले पूरा भारत घूमना जरूरी कर दिया जाए... तो क्या हाल होगा.
हालांकि, सब लोग इस विचार से सहमत नहीं थे. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं मानता हूं कि इमीग्रेशन उन लोगों तक सीमित होना चाहिए जिनके पास जरूरी स्किल्स हों. लेकिन (पहले अपना देश देखो फिर मेरा) वाली सोच से सहमत नहीं हूं. यह प्रगति को रोकने वाली मानसिकता है और थोड़ी अजीब भी लगती है.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









