
पश्चिम बंगाल में TMC को नहीं मिल रही 'ममता', दीदी की क्यों हो रही दुर्गति?
AajTak
एग्जिट पोल बता रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में दीदी का किला इस बार ढहने वाला है. आखिर दीदी की दुर्गति बंगाल में क्यों होती दिख रही है? क्या मुसलमानों से साथ नहीं दिया? या हिंदुओं के ध्रुवीकरण को वो इस बार रोक नहीं पाईं?
पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजे इस बार बहुत आश्चर्यजनक हो सकते हैं. जिस तरह के एग्जिट पोल रिजल्ट आए हैं उससे तो यही लगता है कि टीएमसी को बहुत नुकसान हो रहा है. आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 26 से 31 सीट मिलती नजर आ रही है. ममता बनर्जी को कांग्रेस और वाम मोर्चे से अलग चुनाव लडने का नुकसान स्पष्ट दिख रहा है.पार्टी वैसे तो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है मगर वह कांग्रेस या वाम दलों के साथ सीटों का तालमेल नहीं कर पाई थी. यही कारण है कि पार्टी 11 से 14 सीटों के बीच सिमटती दिख रही है. ऐसा क्यों होता नजर आ रहा है? क्या मुस्लिम वोटर्स ने ममता दीदी को धोखा दे दिया ? तो फिर बीजेपी को किस तबके के वोट सबसे ज्यादा मिले ? और अगर बीजेपी को ज्याद वोट मिले तो क्यों? आइए इन तमाम सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं?
1-मुस्लिम वोट कहां गए?
बंगाल में करीब 20 लोकसभा सीटें हैं जहां हिंदू आबादी 35 से 50 प्रतिशत तक है. ये मुर्शिदाबाद जिले में बरहामपुर, मुर्शिदाबाद और जंगीपुर और उत्तर 24 परगना में बशीरहाट जैसी लोकसभा सीटों के अलावा भी हैं. इन सीटों पर मुस्लिम आबादी बहुमत के निशान से काफी ऊपर है. जिन मुस्लिम मतदाताओं ने पहले कांग्रेस और वामपंथियों का समर्थन किया था, वे 2016 के बाद से अपने मुख्य प्रतिद्वंद्वी, भाजपा के खिलाफ लगातार तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस-वाम गठबंधन (गठबंधन) के मजबूत होने के बाद क्या टीएमसी के वोट में कमी आई है. आजतक एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल की माने तो टीएमसी को नुकसान हुआ है पर ज्यादा नहीं. पिछली बार 68 परसेंट मुस्लिम वोट टीएमसी को मिले थे जिसमें इस बार 2 प्रतिशत की कमी दिख रही है. पर इंडिया गठबंधन को एक परसेंट की बढोतरी और अन्य को 2 परसेंट की बढ़ोतरी से पता चल रहा है कि मुस्लिम वोटों का बिखराव हुआ है. मतलब साफ है कि कांग्रेस और फुरफुरा शरीफ वाले मौलवी अब्बास सिद्दीकी के इंडियन सेक्युलर फ्रंट ने कुछ वोट काटे हैं. क्योंकि लेफ्ट फ्रंट को भी 2 परसेंट वोट पिछली बार से कम मिलते दिख रहे हैं. हालांकि फिर भी लेफ्ट फ्रंट 8 परसेंट वोट पाने में सफल हुआ है. सबसे आश्चर्यजनक तो ये लग रहा है बीजेपी को पिछली बार के चुनावों में 5 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिले थे जो इस बार 6 प्रतिशत हो गया है. इस तरह देखा जाए तो ममता बनर्जी इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर कुछ परसेंट वोट सुधार सकती थीं.
2-TMC का सीएए-यूसीसी विरोध, फिर संदेशखाली कांड में भूमिका से हिंदू वोट हुए ध्रुवीकृत
आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की माने तो बीजेपी का वोट शेयर गांव, शहर, अगड़ा-पिछड़ा और शिक्षित-अशिक्षित सभी लोगों में बढ़ा है . अनुसूचित जातियों के कुल वोट का 57 प्रतिशत वोट मिला है जो पिछली बार से करीब 5 प्रतिशत अधिक दिख रहा है.इसी तरह एसटी (52 प्रतिशत) पिछली बार के मुकाबले 4 प्रतिशत अधिक, ओबीसी ( 70 प्रतिशत) पिछली बार से 5 परसेंट अधिक, जनरल (73 प्रतिशत) पिछली बार के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक वोट मिलता दिखता रहा है. टीएमसी का केवल आदिवासी वोट ही पिछली बार के मुकाबले 2 प्रतिशत बढ़ता दिख रहा है. इसके अलावा सभी वोट जनरल ( 20 परसेंट) 10 परसेंट कम, ओबीसी (24) 4 प्रतिशत कम, एससी (34 प्रतिशत) 3 प्रतिशत कम हो रहा है. मतलब साफ है कि हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण बीजेपी की तरफ हुआ है. जिस तरह ममता बनर्जी ने सीएए को बंगाल में नहीं लागू करने की बात की ,जिस तरह उन्होंने यूसीसी का विरोध किया वो उनके लिए महंगा पड़ता दिख रहा है.
ममता बनर्जी ने एक रैली में बोलीं थीं कि पीएम एनआरसी और सीएए लागू करना चाहते हैं. उनका कहना है कि आप सभी बाहरी और घुसपैठिए हैं और आपको नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहिए. अगर वह ऐसा कहते हैं तो मैं कहती हूं कि वह भी घुसपैठिए पीएम हैं और मैं भी घुसपैठिया सीएम हूं. किसी को भी नागरिकता के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है. आपके पास मतदाता कार्ड और राशन कार्ड है, और इसलिए आप भारत के नागरिक हैं. इन मुद्दों के अलावा रही सही कसर संदेशखाली कांड ने पूरी कर दी. जिस तरह ममता बनर्जी और उनके शासन प्रशासन ने इस कांड के प्रमुख आरोपी टीएमसी नेता शाहजहां शेख को बचाने का काम किया, उसने पूरे प्रदेश में टीएमसी के खिलाफ माहौल बनाया. इस मुद्दे को और उभारने में जिस तरह बीजेपी ने लीडरशिप दिखाई, उसने इस पार्टी को टीएमसी के विकल्प के रूप में मजबूती से पेश किया. एग्जिट पोल यदि सही साबित होते हैं तो माना जा सकता है कि हिंदू वोटरों का गुस्सा संदेशखाली को लेकर भी जाहिर हुआ है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







