
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा पर एक्शन में CBI, अलग-अलग मामलों में 11 केस दर्ज
AajTak
पश्चिम बंगाल में सीबीआई ने कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश बाद सीबीआई ने अब 11 अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है. इनमें रेप, हत्या और हिंसा जैसी वारदात शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भड़की हिंसा के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कोलकाता हाई कोर्ट (Culcutta High Court) के आदेश पर अलग-अलग कुल 11 केस दर्ज किए हैं. हाई कोर्ट ने 18 अगस्त को जांच के लिए आदेश दिया था, जिसके बाद अलग-अलग मामलों में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











