
पत्नी की डिलीवरी देख हुई ये गंभीर बीमारी! शख्स ने अस्पताल पर किया मुकदमा, मांगे एक बिलियन डॉलर
AajTak
इस शख्स का दावा है कि उसने अपनी पत्नी की सी-सेक्शन डिलीवरी होते देखी थी. उसके बाद ये एक बीमारी का शिकार हो गया. उसने अस्पताल से हर्जाना भरने को कहा है.
एक शख्स ने अस्पताल पर एक बिलियन डॉलर का मुकदमा किया है. उसका आरोप है कि पत्नी की सी-सेक्शन डिलीवरी देखने से उसे गंभीर बीमारी हो गई. शख्स ने ऑस्ट्रेलिया के अस्पताल पर मुकदमा किया है. उसका नाम अनिल कोप्पुला है. उसका आरोप है कि पत्नी बच्चे को जन्म दे रही थी. इसके लिए सी-सेक्शन डिलीवरी की गई, जिसे अस्पताल वालों ने उसे देखने दिया. ऐसा जनवरी, 2018 में हुआ था. यही चीज उसकी 'मानसिक बीमारी' की शुरुआत का कारण बनी है.
उसने नुकसान की भरपाई के लिए मेलबर्न के रॉयल विमेंस हॉस्पिटल के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. इंडिपेंडेंट यूके की रिपोर्ट में कोर्ट के दस्तावेजों के हवाले से ये जानकारी दी गई है. इसमें आगे बताया गया है, 'कोप्पुला का आरोप है कि उसे डिलीवरी देखने के लिए प्रोत्साहित किया गया था, या अनुमति दी गई, ऐसा करने के दौरान, उसने अपनी पत्नी के आंतरिक अंगों और रक्त को देखा... उसका कहना है कि अस्पताल ने देखभाल के अपने कर्तव्य का उल्लंघन किया है और वो (अस्पताल) हर्जाना देने के लिए जिम्मेदार है.'
सुनवाई में क्या बोला शख्स?
कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान कोप्पुला ने कहा कि डिलीवरी प्रक्रिया देखने से मानसिक बीमारी के साथ साथ उसकी शादी भी टूट गई है. सी-सेक्शन या सिजेरियन सेक्शन को तब किया जाता है, जब महिला की सामान्य डिलीवरी संभव नहीं हो पाती. जब बच्चा गलत पोजीशन में हो, आकार में बड़ा हो, या उसकी सेहत ठीक न हो, तब भी सी-सेक्शन किया जाता है. अब इस तरह की डिलीवरी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इस दौरान महिला का निचला हिस्सा सुन कर दिया जाता है.
वहीं इस मामले की बात करें, तो इसमें एक तरफ अनिल कोप्पुला है और दूसरी तरफ रॉयल विमेंस हॉस्पिटल है. अस्पताल का कहना है कि उसने 'देखभाल से जुड़ी अपनी ड्यूटी' का उल्लंघन नहीं किया है. उसने ये भी कहा कि कोप्पुला जब डिलीवरी के वक्त अस्पताल में था, तब उसे किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, न कोई चोट आई. अस्पताल ने कोर्ट से मामले की सुनवाई बंद करने को कहा है. उसने शख्स के इन आरोपों को निराधार बताया है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









