
पति के शव से टैटू कटवाकर कराया फ्रेम... महिला बोली - ऐसे वो हमेशा हमारे साथ रहेंगे
AajTak
एक महिला ने अपने दिवंगत पति के शव से उसका टैटू कटवाकर उसे श्रद्धांजलि के रूप में फ्रेम करवा लिया. महिला का है कि यादगारी के तौर पर यह एक तस्वीर से कहीं अधिक है.
अमेरिका में एक महिला ने अपने पति की मृत्यु के बाद उसे शरीर पर लगे टैटू को कटवाकर निकाल लिया. फिर उसे फ्रेम करवाकर घर में टांग दिया. महिला का कहना है कि इससे अच्छी मेमोरेबल चीज और कुछ नहीं हो सकती है. इसे साथ रहने से ऐसा लगता है जैसे वो हमेशा हमारे साथ हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, वेस्ट वर्जीनिया की नर्स और एक बच्चे की मां एंजेलिका राडेवस्की ने इस साल की शुरुआत में अपने पति को अप्रत्याशित रूप से खो दिया. इसके बाद उन्होंने एक साहसिक निर्णय लिया. उनके इस फैसले ने लाखों लोगों को हैरान कर दिया. उन्होंने अपने पति के टैटू वाली त्वचा के एक टुकड़े को संरक्षित किया और उसे फ्रेम में लगा दिया.
नहीं चाहती थी कोई पारंपरिक स्मृति चिह्न 35 साल की एंजेलिका और उनके पति टीजे ने 2021 में शादी की थी. इससे पहले दोनों आजीवन दोस्त रहे थे. शादी से पहले से एंजेलिका के जिम्मे टीजे के 10 साल के बेटे प्रेस्टन की परवरिश का जिम्मा था.
इस साल मार्च में 55 साल की उम्र में टीजे की अचानक मृत्यु हो गई. एंजेलिका अपने पति की कोई पारंपरिक स्मृति चिह्न नहीं चाहती थीं. इसके बजाय, वह अपने पति की त्वचा को फ्रेम करवाना चाहती थीं.
एंजेलिका ने टिकटॉक वीडियो में इसका खुलासा किया है. उन्होंने वीडियो में बताया कि मुझे पता था कि हम ऐसा करने जा रहे हैं क्योंकि हमने इसके बारे में पहले भी बात की थी.
पति के शरीर पर थे 70 टैटू टीजे ने अपने शरीर पर 70 से अधिक टैटू गुदवाए थे, लेकिन उन्होंने पिट्सबर्ग स्टीलर्स हेलमेट के डिजाइन को बरकरार रखने का फैसला किया. इसमें खोपड़ी की छवि शामिल थी. इसे काले और सुनहरे रंगों में तैयार किया गया था. यह उनकी आस्तीन पर बना पहला टैटू था और उन्हें और उनके बेटे प्रेस्टेन को भी यह बहुत पसंद था.
मां-बेटे ने टैटू को काटकर फ्रेम कराने का लिया फैसला प्रेस्टन ही था जिन्होंने आखिरकार इस टैटू के लिए अंतिम फैसला लिया. प्रेस्टेन ने फ्रेम कराए गए टैटू को वीडियो में दिखाते हुए अपनी मां से कहा कि यह पिताजी हैं. अंतिम संस्कार के बाद, एंजेलिका ने एक मार्कर से टीजे के दाहिने हाथ पर उस टैटू की सटीक रूपरेखा तैयार की जिसे वे संरक्षित करना चाहती थीं.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.

Honda ने भारतीय बाजार में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग को शुरू कर दिया है. कंपनी ने पिछले साल इस कार का कॉन्सेप्ट दिखाया था. जीरो अल्फा को भारत के लिए तैयार किया जा रहा है. इस इलेक्ट्रिक SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इसमें कार से जुड़ी कुछ खास जानकारियां भी सामने आई हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











