
पटना मेट्रो में ठुमके लगाती लड़की का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले – Delhi Metro का असर दिख रहा!
AajTak
दिल्ली मेट्रो के कोचेस कुछ समय पहले तक वायरल कंटेंट का नया मंच बन चुके थे. अब उसी तर्ज पर पटना मेट्रो भी चर्चा में है. हाल ही में इसके एक कोच में शूट की गई रील का वीडियो वायरल हो गया है.
पटना मेट्रो, जो हाल ही में बिहार की राजधानी में शुरू हुई है, अब धीरे-धीरे दिल्ली मेट्रो की तरह वायरल वीडियो का नया ठिकाना बनती जा रही है. हाल ही में नई पटना मेट्रो में गुटखा थूकने का वीडियो वायरल हुआ था, और अब यहां रील बनाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में एक युवती का डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में एक युवती पटना मेट्रो के कोच के अंदर डांस करती नजर आ रही है. बैकग्राउंड में म्यूजिक चल रहा है और वह खुद की रील शूट कर रही है. वीडियो में वह इस बात से बेखबर दिख रही है कि कोच में अन्य यात्री मौजूद हैं, जिन्हें उसकी हरकत से असुविधा हो रही है. यह क्लिप मूल रूप से इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थी और कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज बटोर चुकी है.
'मेट्रो यात्रा के लिए है, रील्स के लिए नहीं'
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने इस हरकत को सार्वजनिक संपत्ति का गलत इस्तेमाल बताया. एक यूजर ने लिखा कि मेट्रो यात्रा के लिए है, रील्स शूट करने के लिए नहीं. प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.वहीं कुछ लोगों ने मजाक में कहा कि कम से कम वो आत्मविश्वास से भरी तो है, दिल्ली मेट्रो रील्स को मात दे दी!
देखें वीडियो

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












