
पटना में 23 जून को विपक्षी नेताओं की बैठक, पहले पहुंचेंगी ममता, ये नेता भी होंगे शामिल
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जून की शाम को ही पटना पहुंच जाएगी और विपक्ष की बैठक से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगी. विपक्षी एकजुटता बैठक में कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के ही पूर्व सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे.
23 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक होने वाली है. इस बैठक की मेज़बानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कर रहे हैं. तमाम विपक्षी दलों के नेता बैठक में शामिल होने के लिए 22 जून कि शाम से लेकर 23 जून की सुबह पटना पहुंच रहे हैं. विपक्षी एकजुटता बैठक में शामिल होने के लिए सबसे पहले पटना पहुंचने वाले नेताओं में ममता बनर्जी शामिल होंगी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जून की शाम को ही पटना पहुंच जाएगी और विपक्ष की बैठक से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगी. विपक्षी एकजुटता बैठक में कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के ही पूर्व सांसद राहुल गांधी शामिल होंगे. इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, नेशनल कांफ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी सुप्रीमो महबूबा मुफ्ती समेत लेफ्ट के नेता सीताराम येचुरी और डी राजा भी इस बैठक में शामिल होंगे.
इस बड़ी बैठक के लिए पटना में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. 23 जून की सुबह 11:30 बजे से मुख्यमंत्री आवास में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक शुरू होगी. विपक्षी एकजुटता बैठक को लेकर पटना में हर जगह हर तैयारी देखने को मिल रही है. पटना में गैर बीजेपी 17 राजनीतिक दलों का महाजुटान होने वाला है जिसमें 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर साझा विपक्षी रणनीति बनाने पर चर्चा होगी.
नीतीश का मेगा प्लान विपक्षी एकजुटता के लिए नीतीश कुमार पिछले 2 महीने से विपक्षी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे थे और इसी का नतीजा है की 23 जून को पटना में 17 राजनीतिक दलों के नेताओं का महाजुटान होने जा रहा है. बैठक का मकसद हार हाल में 2024 के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ को रोकना है. नीतीश और बिहार का महागठबंधन इसके लिए मेगा प्लान बनाकर आगे बढ़ रहा है.
सबसे पहले आएंगी ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 22 जून की शाम को ही पटना पहुंच जाएगी और विपक्ष की बैठक से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात करेंगी. ममता बनर्जी इसके पहले भी जितनी बार पटना आई हैं वो राबड़ी आवास जाती रही हैं. ममता सबसे पहले लालू यादव और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगी. लालू के बाद ममता बनर्जी की मुलाकात नीतीश कुमार से होगी. लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद ममता बनर्जी पहली बार उनसे मुलाकात करेंगी. आरजेडी इस मुलाकात और विपक्षी एकजुटता बैठक को लेकर खासा उत्साहित है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी लालू यादव को विपक्षी एकजुटता का आर्किटेक्ट बता रहे हैं.
राहुल गांधी के लिए बड़ी तैयारी विपक्षी एकजुटता बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी 23 जून की सुबह पटना पहुंचेंगे. पटना पहुंचते ही दोनो नेता एयरपोर्ट से सीधा कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पर जाएंगे. राहुल और खरगे के दौरे को लेकर सदाकत आश्रम में तैयारियों को पूरा किया जा रहा है. राहुल गांधी यहां लगभग एक घंटे तक रहेंगे और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. इसके लिए सदाकत आश्रम में 70000 स्क्वायर फीट का एक भव्य पंडाल भी तैयार किया जा रहा है. राहुल यहां नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. सदाकत आश्रम में बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा का आवरण भी होना है. स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री आवास के लिए रवाना हो जाएंगे जहां विपक्षी एकजुटता की बैठक होनी है.
विपक्षी नेताओं के ठहरने का खास इंतजाम 23 जून की बैठक में आने वाले विपक्ष के नेताओं को पटना में ठहराने का खास इंतजाम किया गया है. मुख्यमंत्री आवास के पास ही स्टेट गेस्ट हाउस में नेताओं को ठहराने का इंतजाम है. हालांकि सभी नेता स्टेट गेस्ट हाउस में नहीं रुकेंगे, कई नेताओं के लिए पटना के बड़े होटलों में भी ठहरने का इंतजाम होगा. इन नेताओं के साथ आने वाले लोगों को पटना सर्किट हाउस में भी रुकवाने का प्रबंध किया गया है. वीवीआइपी नेताओं की सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी. विपक्ष के ज्यादातर नेता Z और Z+ सुरक्षा घेरे वाले हैं लिहाजा मुख्यमंत्री आवास से लेकर स्टेट गेस्ट हाउस और होटल तक में सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिलेंगे.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







