
पंजाब में 16 बड़े आतंकी हमले, ISI और BKI से कनेक्शन... भारत ने की हैप्पी पासिया के प्रत्यर्पण की मांग
AajTak
खुफिया सूत्रों के अनुसार हैप्पी पासिया पिछले 2 वर्षों में पंजाब में कम से कम 16 बड़े आतंकी हमलों की घटनाओं से जुड़ा हुआ है. इनमें 14 ग्रेनेड हमले, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट और एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमला शामिल है. सबसे हाई-प्रोफाइल घटनाओं में से एक में जनवरी 2025 में अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के पास एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गाड़ी में ब्लास्ट की घटना थी.
अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने खुलासा किया है कि सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किए गए हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और खालिस्तानी आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से कनेक्शन हैं. एफबीआई और यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने हैप्पी पासिया को अमेरिका में अवैध रूप से घुसने और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था.
पीटीआई के मुताबिक FBI के सैक्रामेंटो ऑफिस ने कहा कि हैप्पी पासिया बर्नर फोन और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए अपनी पहचान छिपाकर आतंकवादी नेटवर्क का संचालन कर रहा था. नई दिल्ली में एफबीआई ऑफिस के एजेंटों ने अमेरिकी अधिकारियों को सूचित किया था कि हैप्पी पासिया पंजाब में कई आतंकी हमलों के लिए वॉन्टेड था. वहीं, पंजाब पुलिस महानिदेशक ने हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी को ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क पर निरंतर कार्रवाई में मील का पत्थर बताया.
पंजाब में आतंकी हमलों का जिम्मेदार
खुफिया सूत्रों के अनुसार हैप्पी पासिया पिछले 2 वर्षों में पंजाब में कम से कम 16 बड़े आतंकी हमलों की घटनाओं से जुड़ा हुआ है. इनमें 14 ग्रेनेड हमले, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट और एक रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) हमला शामिल है. सबसे हाई-प्रोफाइल घटनाओं में से एक में जनवरी 2025 में अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के पास एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की गाड़ी में ब्लास्ट की घटना थी. विस्फोट में इस्तेमाल किया गया उपकरण कथित तौर पर एक IED था, जो उसके नेटवर्क से जुड़ा एक सिग्नेचर मेथड था. माना जाता है कि हैप्पी ने सितंबर 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में एक ग्रेनेड हमले में भी भूमिका निभाई थी, जिसका उद्देश्य पंजाब के एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी को निशाना बनाना था. इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.
ये भी पढ़ें- 14 आतंकी हमले, 33 FIR, 10 लुकआउट नोटिस और 5 लाख का इनाम... जानिए कौन है US में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड टेररिस्ट हैप्पी पासिया रिंदा और अंतरराष्ट्रीय गुर्गों से कनेक्शन
हैप्पी पासिया का आपराधिक इतिहास जग्गू भगवानपुरिया गिरोह से शुरू हुआ, लेकिन बाद में वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा के साथ जुड़ गया, जो बीकेआई का प्रमुख व्यक्ति है. हैप्पी और रिंदा ने साथ मिलकर एक मॉड्यूल तैयार किया, जिसने पूरे पंजाब में शराब ठेकेदारों, व्यापारियों और हिंदू नेताओं को निशाना बनाया. दोनों ने जबरन वसूली के लिए कॉल किए, शराब की दुकानों पर आगजनी की और डर पैदा करने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंड कलेक्ट करने के लिए लोगों को टारगेट कर उन पर हमले किए. पंजाब पुलिस के डोजियर में हैप्पी पासिया के नेटवर्क में अन्य अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों के नाम भी हैं, इनमें गुरदेव सिंह जैसल पहलवान, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी नवांशहरिया (अमेरिका में स्थित) और जर्मनी में रहने वाला स्वर्ण सिंह उर्फ जीवन फौजिया शामिल है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








