
पंजाब के गुरदासपुर में किसानों की पुलिस से भिड़ंत, 7 जख्मी, एक्सप्रेस-वे के लिए जबरन जमीन छीनने का लगाया आरोप
AajTak
पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार को बवाल हो गया है. यहां पुलिस और किसानों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घटना में सात लोग घायल हो गए. किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे के नाम पर जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है.
पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार को बवाल हो गया है. यहां पुलिस और किसानों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. घटना में सात लोग घायल हो गए. किसानों का आरोप है कि एक्सप्रेसवे के नाम पर जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है. जमीन के नाम पर सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. किसानों का कहना है कि पहले से नोटिस भी नहीं दिया जा रहा है.
किसानों का कहना है कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद चल रहा है. गुरदासपुर में जमीन पर कब्जा लेने के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. किसानों का आरोप है कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के उनकी जमीन छीनने की कोशिश की और अनुचित मुआवजा देने की पेशकश की. विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. झड़प में 7 किसान घायल हो गए हैं.
इससे पहले 5 मार्च को चंडीगढ़ में धरने को लेकर किसानों और पुलिस के बीच टकराव देखने को मिला था. किसान संगठनों ने मान सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया था और नाराजगी जताई थी. किसानों का कहना था कि 5 मार्च से एक हफ्ते तक धरना प्रस्तावित था. पूरे पंजाब से किसानों को चंडीगढ़ पहुंचना था, उससे पहले पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया. किसानों के जत्थों को रास्ते में रोक दिया. हालांकि, कई जगहों पर किसान सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. इससे पहले पंजाब सरकार ने कहा था कि आंदोलन की अनुमति नहीं है.
चंडीगढ़ प्रशासन ने भी किसानों को शहर के सेक्टर 34 में धरना देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था. चंडीगढ़ की सभी सीमाओं बैरिकेडिंग कर दी गई थी. ये किसान ऋण निपटान के लिए एक कानून बनाने, हर खेत तक नहर का पानी सुनिश्चित करने, गन्ना बकाया का भुगतान करने और भारतमाला परियोजनाओं के लिए भूमि के कथित जबरन अधिग्रहण को रोकने की भी मांग कर रहे थे.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









