
न्यूयॉर्क: मैनहैटन में बंदूकधारी ने ऑफिस बिल्डिंग में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, 5 की मौत
AajTak
न्यूयॉर्क के मैनहैटन में एक 44-स्टोरी बिल्डिंग में फायरिंग से पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पुलिस अफसर भी शामिल है. आरोपी शेन तामुरा ने खुद को भी गोली मार ली. घटना के बाद इलाके को सील किया गया है और FBI भी जांच में शामिल हो गई है. मेयर ने लोगों से एरिया से दूर रहने की अपील की.
न्यूयॉर्क सिटी के मैनहैटन इलाके में सोमवार शाम एक भीषण फायरिंग की घटना सामने आई, जिसमें एक न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई. इस हमले में कई अन्य घायल हुए हैं. घटना एक 44-मंजिला ऑफिस बिल्डिंग में हुई, जहां Blackstone और NFL का हेडक्वार्टर स्थित हैं.
पुलिस के मुताबिक, 27 साल के शेन तामुरा नाम के एक शख्स सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बिल्डिंग में घुसा और राइफल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बंदूकधारी नेवाडा के लास वेगास का रहने वाला बताया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया का अय्याश एपस्टीन से क्या है कनेक्शन? ट्रंप के बायोग्राफर के दावों से सनसनी
NYPD कमिश्नर जेसिका डिश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुष्टि की, "फिलहाल, सीन को कंटेन कर लिया गया है और अकेले शूटर को न्यूट्रलाइज़ किया जा चुका है."
मैनहैटन स्थित बिल्डिंग में सोमवार शाम हुई फायरिंग
न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट (FDNY) ने जानकारी दी कि उन्हें सोमवार शाम पार्क एवेन्यू स्थित इस बिल्डिंग से कॉल आई थी कि किसी को गोली लगी है. हालांकि, विभाग के प्रवक्ता ने ज्यादा जानकारी नहीं दी. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






