
एक बस ड्राइवर, दूसरी वकील और दोनों शादीशुदा... वेनेजुएला में 'क्रांति' करने निकले मादुरो और सिलिया की प्रेम कहानी!
AajTak
1990 के दशक में मादुरो और सिलिया फ्लोरेस अलग अलग बैकग्राउंड से आते थे. मादुरो यूनियन नेता और बस ड्राइवर थे, जबकि सिलिया फ्लोरेस वकील थीं. सिलिया मादुरो की भाषण शैली और उनके युवा जोश से प्रभावित थीं जो मादुरो अपनी भविष्य की पत्नी के तेवर को 'शुद्ध आग' कहा करते थे.
"मुझे हमेशा एक मीटिंग याद है, जब एक नौजवान को बोलने के लिए कहा गया, वह बोला, और मैं बस उसे देखती रह गई. मैंने कहा, क्या गजब का समझदार आदमी है?" रोमांस का ये कुबूलनामा सिलिया फ्लोरेस का है. सिलिया फ्लोरेस यानी की वेनेजुएला की फर्स्ट लेडी. मादुरो की पत्नी. वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो रोमांस और कोर्टशिप के दिनों को याद करते हुए अपनी पत्नी 'तेज मिजाज' बताते हैं. स्पैनिश में वे इसके "candela pura" शब्द का इस्तेमाल करते हैं. इसका मतलब होता है- खालिस आग.
मादुरो ने अपने इंटरव्यूज में माना है कि वेनेजुएला के पूर्व नेता ह्यूगो शावेज से जेल में मुलाकात के दौरान ही उन्होंने सिलिया को फ्लर्ट करना शुरू कर दिया. यही नहीं बात आंख मारने और इशारा करने तक भी आ पहुंची थी. खास बात यह है कि जब इन दोनों की मुलाकात हुई तो दोनों ही शादीशुदा थे.
मादुरो और सिलिया फ्लोरेस की प्रेम कहानी रोमांस की परी कथा नहीं है. इस पावर के कपल के रोमांस में पॉलिटिक्स, आइडियोलॉजी और कॉन्ट्रोवर्सी साथ साथ चलती है.
कैसे हुई मुलाकात?
वेनेजुएला में तख्तापलट की पहली नाकाम कोशिश 1992 में हुई थी. इस बगावत का बिगुल ह्यूगो शावेज ने फूंका था. क्रांति अधूरी रही तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. अब ह्यूगो शावेज के समर्थक उन्हें जेल से छुड़ाने की लंबी कोशिशें कर रहे थे. लगातार कानूनी कार्रवाइयां चल रही थी. शावेज के समर्थक जेल में उनसे मिलने आते.
तब युवा सिलिया शावेज की लीगल टीम में थी और पूरा कानूनी मसला देख रही थी. जबकि यूनियन नेता और बस ड्राइवर मादुरो शावेज की बोलिवियन विचारधारा से प्रभावित थे और अपने नेता को जेल से छुड़ाने के लिए दम लगा रहे थे.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








