
वेनेजुएला: पसली टूटी, आंखों में चोट... US ऑपरेशन में ऐसा हुआ मादुरो की पत्नी का हाल
AajTak
वेनेजुएला में ऑपरेशन के दौरान खबरें आई थी कि राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया को उनके बेडरूम से घसीटकर लाया गया था. अब रिपोर्ट आई है कि फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस को इस ऑपरेशन के दौरान काफी चोटें आई हैं, और उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है.
वेनेजुएला की कभी लाडली रही फर्स्ट लेडी के चेहरे पर पट्टियां बंधी थीं और उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिख रहे थे, माथे पर बैंडेज था और चेहरा झुका हुआ. ये हालत वेनेजुएला की फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस का था जब सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. सिलिया फ्लोरेस के वकील ने अदालत में जज को बताया कि ऑपरेशन के वक्त सिलिया को अच्छी खासी चोट लगी है और हो सकता है कि उनकी पसली टूट गई हो.
सोमवार को फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस मैनहट्टन में जज के सामने पेश किया गया.
टेक्सास के वकील मार्क डोनेली जो सीलिया फ्लोरेस का केस लड़ रहे हैं, ने कहा कि हटाए गए तानाशाह निकोलस मादुरो की पत्नी को शनिवार को काराकास में अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान "काफी चोटें" आईं. इस ऑपरेशन में उनकी पसली में फ्रैक्चर आ गई है और चेहरा काला पड़ गया है.
डोनेली ने मांग की कि उनके क्लाइंट के पूरे शरीर की एक्स रे की जाए ताकि उनकी असली सेहत पता लग सके और फेडरल कस्टडी में उनकी सेहत ठीक रह सके.
अदालत में पेशी के दौरान 69 साल की फ्लोरेस के चेहरे पर दो पट्टियां बंधी थीं, एक आंख के ऊपर और दूसरी माथे पर. अमेरिका ने उनपर कोकीन भेजने की साजिश रचने और बंदूक और ड्रग्स से जुड़े दूसरे मामलों में शामिल बताया है. इन आरोपों पर सिलिया ने खुद को बेगुनाह बताया है.
Cilia Flores, la primera combatiente revolucionaria 😎 pic.twitter.com/1d6SnxgnyW

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








