
ट्रंप की हमले वाली धमकियां बेअसर? ईरान में नहीं थम रहा दमन, अब तक मारे गए 25 प्रदर्शनकारी
AajTak
ईरान में महंगाई और मुद्रा की गिरती कीमत के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों पर सरकारी दमन तेज हो गया है. मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अब तक कम से कम 25 प्रदर्शनकारी मारे गए हैं और 1000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य हस्तक्षेप की धमकियों ने हालात को और संवेदनशील बना दिया है.
ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होते जा रहे हैं. राजधानी तेहरान के बाजार से शुरू हुए ये प्रदर्शन अब देश के कई पश्चिमी और दक्षिणी शहरों तक फैल चुके हैं. मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, बीते नौ दिनों में कम से कम 25 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार नाबालिग भी शामिल हैं. इसके साथ ही 1000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. चर्चा इस बात की है कि क्या ट्रंप ईरान पर हमला करेंगे? जैसा की उन्होंने प्रदर्शनकारियों को रेस्क्यू करने की चेतावनी दी थी.
हालांकि, मौजूदा प्रदर्शन 2022-23 में महसा अमीनी की मौत के बाद हुए देशव्यापी आंदोलन जितने बड़े नहीं हैं, लेकिन इनका स्वर तेजी से आर्थिक मांगों से आगे बढ़कर सत्ता विरोधी नारों में बदल रहा है. कई जगहों पर प्रदर्शनकारी ईरान के धार्मिक नेतृत्व के खिलाफ नारे लगाते देखे गए हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ईरान-वेनेजुएला संकट: वहां कितने भारतीय हैं और क्या है सरकार की ताजा एडवाइजरी
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान सरकार को सख्त चेतावनी दी है. 3 जनवरी को ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की हत्या करता है, तो अमेरिका उनकी मदद के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका पूरी तरह तैयार है और किसी भी कार्रवाई के लिए सतर्क है.
ट्रंप के बयान पर खामेनेई ने दी चेतावनी
ट्रंप की इस धमकी के जवाब में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने साफ कहा कि ईरान किसी भी बाहरी दबाव के आगे ईरान नहीं झुकेगा. ईरानी सरकार का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के भी दो जवान मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








