
'ये गोलार्द्ध हमारा इलाका, नहीं चलने देंगे किसी का दबदबा...', मादुरो पर अमेरिका ने चीन-रूस को दिखाई आंख
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति को उठाने के बाद अमेरिका ने खुल्लम खुल्ला ऐलान कर दिया है कि वो अपने इलाके में किसी नहीं चलने देगा. संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत ने स्पष्ट कहा है कि आप वेनेजुएला को ईरान, हिज़्बुल्लाह, गैंग्स, क्यूबा के इंटेलिजेंस एजेंट्स और उस देश को कंट्रोल करने वाले दूसरे बुरे लोगों के लिए ऑपरेटिंग हब नहीं बना सकते. US का ये बयान चीन और रूस को साफ संदेश है.
वेनेजुएला से टकराव के बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ने स्पष्ट कहा है कि पृथ्वी का पश्चिमी गोलार्द्ध हमारा इलाका है और अमेरिका इस क्षेत्र में किसी की दादागीरी नहीं चलने देगा. राजदूत माइक वाल्ट्ज ने संयुक्त राष्ट्र के मंच पर वेनेजुएला में हुए अमेरिकी ऑपरेशन की जानकारी देते हुए ऐसा कहा.माइक वाल्टज ने साफ साफ कहा कि हम पश्चिमी गोलार्ध को अपने देश के दुश्मनों, हमारे कॉम्पीटिटर और संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिद्वंद्वियों के लिए ऑपरेशन के बेस के तौर पर इस्तेमाल नहीं होने देंगे.
संयुक्त राज्य अमेरिका का ये मैसेज रूस और चीन के लिए स्पष्ट संदेश है, जो देश व्यापारिक संबंधों के तहत वेनेजुएला से अपने संबंध ठीक कर रहे थे.
यूएन में अमेरिका के राजदूत माइक वाल्ट्ज ये बयान दे रहे थे उसी वक्त संयुक्त राष्ट्र में बैठे वेनेजुएला के राजदूत गुस्से से उबल रहे थे. अमेरिका ने अपने ऑपरेशन के बारे में क्या क्या बताया. ये बताने से पहले पश्चिमी गोलार्द्ध क्या है इसे समझना जरूरी है.
पश्चिमी गोलार्द्ध क्या है
पश्चिमी गोलार्ध पृथ्वी का वह आधा भाग है जो प्राइम मेरिडियन (0° देशांतर, जो ग्रीनविच से गुजरती है) के पश्चिम में और 180° देशांतर के पूर्व में स्थित है. सामान्य भाषा में कहें तो यह पृथ्वी को दो भागों में, पूर्वी और पश्चिमी गोलार्ध में विभाजित करने का भौगोलिक तरीका है.
इस हिस्से में मुख्य रूप से उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका और आसपास के महासागर इस गोलार्ध में आते हैं. इसमें पूरे नॉर्थ अमेरिका (कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको आदि) और साउथ अमेरिका (ब्राजील, अर्जेंटीना, चिली आदि) के देश शामिल हैं.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








