
न्यू ईयर मनाने आए, अब फंसे रह गए: सऊदी-UAE टकराव में सोकोत्रा में टूरिस्ट अटके
AajTak
सोकोत्रा द्वीप यमन के गृहयुद्ध से दूर और अपनी अनोखी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, अब सऊदी अरब और UAE के बीच बढ़ते तनाव के कारण यात्रा बाधित होने का सामना कर रहा है. UAE समर्थित सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच झड़पों के कारण हवाई क्षेत्र बंद हो गया है, जिससे विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं.
यमन के दूरदराज सोकोत्रा द्वीप पर सैकड़ों विदेशी पर्यटक फंस गए हैं. वजह है यमन में हालात बिगड़ना और सऊदी अरब व संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच बढ़ता तनाव, जिसके चलते अचानक उड़ानें रोक दी गईं.
ये परेशानी तब शुरू हुई जब पिछले हफ्ते सऊदी अरब की तय समय-सीमा के बाद UAE ने यमन से अपनी सेना वापस बुला ली. इसके साथ ही सोकोत्रा के मुख्य एयरपोर्ट पर UAE का नियंत्रण भी खत्म हो गया. उड़ानें रुकते ही वहां पहुंचे करीब 400 से 600 पर्यटक, जो नए साल का जश्न मनाने आए थे, द्वीप से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं.
सोकोत्रा द्वीप पर फंसी लिथुआनिया की पर्यटक ऑरेलिजा क्रिकस्टापोनिएने ने रॉयटर्स से कहा, 'किसी को कुछ पता नहीं, बस घर लौटना चाहते हैं. किसी के पास कोई जानकारी नहीं है और हर कोई बस अपनी सामान्य ज़िंदगी में लौटना चाहता है.' वे अबू धाबी लौटने वाली थीं, लेकिन हालात के चलते उन्हें जेद्दा के रास्ते जाने की संभावना पर विचार करना पड़ रहा है.
पैसे खत्म हो रहे हैं, चिंता बढ़ रही है
कई पर्यटकों के लिए हालात और मुश्किल हो गए हैं. करीब 100 लोगों के समूह के साथ यात्रा कर रहे पोलैंड के पर्यटक मैचेज ने कहा, 'हमारे पास सीमित नकद है. दो-तीन दिन में ज़्यादातर लोगों के पैसे खत्म हो जाएंगे. यहां न ATM हैं, न कार्ड मशीनें. पैसे खत्म हुए तो खुले में सोना पड़ेगा और स्थानीय लोगों के खाने पर निर्भर रहना होगा.'
पोलैंड के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि उनके नागरिक भी फंसे हुए हैं. मंत्रालय के मुताबिक सुरक्षा हालात बिगड़ने की वजह से एक UAE एयरलाइन ने उड़ानें रोक दी हैं. एक पश्चिमी राजनयिक ने अल जजीरा को बताया कि सोकोत्रा में ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका के नागरिक भी मौजूद हैं. स्थानीय अधिकारी के अनुसार अलग-अलग देशों के कम से कम 416 लोग, जिनमें 60 से ज्यादा रूसी नागरिक शामिल हैं, अब भी द्वीप पर फंसे हैं.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








