
US के इस्लामिक प्रचारक की ब्रिटेन में एंट्री बैन, हमास का किया था समर्थन
AajTak
ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद ने अमेरिकी इस्लामिक प्रचारक डॉ. शदी अल-मसरी की यूके यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने कहा कि नफरत फैलाने वालों को यूके में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ये कदम पिछले महीने पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर तुहा इब्न जलील के वीजा रद्द करने की घटना के बाद आया है.
ब्रिटेन की गृह सचिव शबाना महमूद ने अमेरिकी इस्लामिक प्रचारक डॉ. शदी अल-मसरी की यूके एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है. अल-मसरी पर आरोप है कि उन्होंने 7 अक्टूबर 2023 के इजरायल पर हमास के हमले के बाद सोशल मीडिया पर हमास का बचाव किया और उसके द्वारा किए गए हमलों को सही ठहराया था. ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अल-मसरी बर्मिंघम, बोल्टन और इल्फोर्ड (लंदन) में मुस्लिम चैरिटी ग्लोबल रिलीफ ट्रस्ट (GRT) द्वारा आयोजित वार्ताओं के लिए इस वीकेंड पर यूके आने वाले थे. उनकी यात्रा 4 से 6 जनवरी के बीच निर्धारित थी, लेकिन गृह सचिव ने उनकी ट्रैवल ऑथराइजेशन को रद्द कर दिया है.
'नफरत फैलाने वालों की एंट्री बैन' यूके गृह मंत्रालय ने व्यक्तिगत मामलों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन एक प्रवक्ता ने कहा, 'ब्रिटेन में उन विदेशी नागरिकों के लिए कोई जगह नहीं है जो नफरत फैलाते हैं या चरमपंथी विचारों को बढ़ावा देते हैं. कोई भी व्यक्ति जो नफरत भड़काने या समुदायों को बांटने की कोशिश करेगा, उसे यूके में एंट्री नहीं दी जाएगी.'
हमास का समर्थन अल-मसरी का गाजा में इजरायल-हमास संघर्ष के बारे में विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट का इतिहास रहा है, जिनमें वे अक्सर हमास की कार्रवाइयों को सही ठहराते हैं. वे न्यू जर्सी के न्यू ब्रंसविक इस्लामिक सेंटर में शिक्षा और सामुदायिक मामलों के निदेशक हैं.
कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद ने की रोक की मांग विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद निक टिमोथी ने लेबर पार्टी सरकार से अल-मसरी की एंट्री रोकने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि गृह सचिव के पास विदेशी नागरिकों को सार्वजनिक हित के खिलाफ होने पर रोकने की मजबूत ताकत हैं और इस मामले में उन्हें बिना हिचकिचाहट अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करना चाहिए.
मानवीय आयोजन या कुछ और? मुस्लिम चैरिटी 'ग्लोबल रिलीफ ट्रस्ट' (GRT) ने अल-मसरी के कार्यक्रमों का आयोजन किया था. चैरिटी का कहना है कि अल-मसरी की भागीदारी केवल एक मानवीय कार्यक्रम के समर्थन में थी, जिसका उद्देश्य कमजोर समुदायों की मदद करना था. वहीं, अल-मसरी ने अपने बचाव में कहा कि उनका संदेश हमेशा दया और जुड़ाव का रहा है. उन्होंने कहां कि मुझे इंग्लैंड और इंग्लैंड के लोग बहुत पसंद हैं, मैं वहां चार साल रहा हूं और वापस जाने के लिए उत्साहित हूं. उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके प्रवेश पर लगा ये प्रतिबंध जल्द ही हट जाएगा, ताकि वे वहां जा सकें.
सरकार की सख्ती दूसरी ओर ये घटना पिछले महीने की याद दिलाती है, जब गृह सचिव महमूद ने पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर तुहा इब्न जलील का वीजा रद्द किया था. जलील ने इजरायल के खिलाफ जिहाद की अपील की थी और वह यूके में मस्जिदों, कम्युनिटी सेंटरों, विश्वविद्यालय और स्कूल में भाषण देने वाले थे. बताया जाता है कि उन पर लगाया गया यात्रा प्रतिबंध इजरायल-हमास और भारत-पाकिस्तान संघर्ष समेत ऑनलाइन पोस्ट की गई भड़काऊ टिप्पणियों और सामग्री से जुड़ा था.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








