
स्विट्जरलैंड बार अग्निकांड में नया खुलासा... 7 साल पहले हुई थी सेफ्टी जांच
AajTak
स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना में नए साल की रात हुए भीषण बार अग्निकांड को लेकर जांच में नई जानकारियां सामने आई हैं. अधिकारियों ने बताया कि बार की जांच 2016 और 2018 में हुई थी, लेकिन 2019 के बाद कोई निरीक्षण नहीं हुआ. नगर पालिका के पुनर्गठन के बाद निगरानी में खामी उजागर हुई है.
स्विट्जरलैंड के प्रसिद्ध स्काई रिसॉर्ट क्रांस-मोंटाना में नए साल की रात हुए भीषण अग्निकांड को लेकर जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें अधिकतर किशोर शामिल थे, जबकि 116 से ज्यादा लोग घायल हुए. अब प्रशासन ने स्वीकार किया है कि जिस "ले कॉन्स्टेलेशन" बार में आग लगी, वहां 2019 के बाद कोई वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण नहीं किया गया था.
हालांकि, अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि बार की सुरक्षा जांच इससे पहले 2016 और 2018 में की गई थी. क्रांस-मोंटाना के मेयर निकोलस फेरो ने बताया कि 2017 में चार नगरपालिकाओं के विलय से क्रांस-मोंटाना का गठन हुआ था. इससे पहले जिस इमारत में यह बार स्थित है, वह एक अलग नगरपालिका के अंतर्गत आती थी. फेरो के मुताबिक, इसी प्रशासनिक बदलाव के बाद निगरानी व्यवस्था में चूक हुई और नियमित निरीक्षण नहीं हो पाया.
यह भी पढ़ें: शैंपेन, मोमबत्ती और लो सीलिंग... वायरल वीडियो में दिखा स्विट्जरलैंड क्लब फायर के खौफनाक पल
अभियोजकों के अनुसार, आग की शुरुआती वजह स्पार्कलर कैंडल मानी जा रही है, जिससे बार के बेसमेंट की छत में लगी साउंडप्रूफिंग फोम ने आग पकड़ ली. यह फोम 2019 की आखिरी जांच के दौरान मानकों के अनुरूप मानी गई थी. उस समय बार के आकार को देखते हुए फायर अलार्म लगाना भी जरूरी नहीं समझा गया था.
साउंडप्रूफिंग फोम की कभी जांच नहीं हुई
मेयर फेरो ने स्वीकार किया कि साउंडप्रूफिंग फोम की कभी विशेष जांच नहीं की गई. सुरक्षा एजेंसियों को यह आवश्यक नहीं लगा, हालांकि अब यही सामग्री आग तेजी से फैलने की मुख्य वजह मानी जा रही है. हादसे के बाद प्रशासन ने शहर के सभी बार और क्लबों में स्पार्कलर कैंडल के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








