
वेनेजुएला की सत्ता के लिए ट्रंप को खुश करने में जुटीं नोबेल विजेता, कर दिया एक और बड़ा वादा
AajTak
वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद सत्ता समीकरण तेजी से बदल रहे हैं. विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने की कोशिशों में जुटी दिख रही हैं. ट्रंप के समर्थन से दूर किए जाने के बाद मचाडो ने अपना नोबेल पुरस्कार तक उन्हें समर्पित करने की बात कही है.
वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन की संभावनाओं के बीच विपक्षी नेता और 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो का रुख तेजी से सुर्खियों में है. अमेरिका द्वारा की गई असाधारण सैन्य कार्रवाई में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद मचाडो ने घोषणा की थी कि "आजादी का समय आ गया है." उन्होंने संकेत दिया था कि वर्षों के दमन के बाद अब विपक्ष देश की कमान संभाल सकता है.
हालांकि, मचाडो की उम्मीदों को उस समय झटका लगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें मचाडो को सत्ता सौंपने में कोई खास दिलचस्पी नहीं है. ट्रंप ने कहा कि मचाडो को न तो देश के भीतर पर्याप्त समर्थन हासिल है और न ही व्यापक सम्मान. इस बयान के बाद मचाडो की राजनीतिक स्थिति और कमजोर होती नजर आई. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद से वह सत्ता की दावेदारी कर रही हैं और पहले ही कह चुकी हैं कि ट्रंप के मुताबिक सबकुछ होग. इस बीच उन्होंने ट्रंप को नोबेल समर्पित करने का एक और बड़ा ऐलान किया है.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला: पसली टूटी, आंखों में चोट... US ऑपरेशन में ऐसा हुआ मादुरो की पत्नी का हाल
इस बीच मचाडो ने अब ट्रंप के प्रति खुला समर्थन जताया है. फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में मचाडो ने कहा कि वह अपना नोबेल शांति पुरस्कार राष्ट्रपति ट्रंप को समर्पित करना चाहती हैं. उन्होंने दावा किया कि जैसे ही उन्हें पुरस्कार मिलने की जानकारी मिली, उन्होंने इसे ट्रंप को समर्पित करने का फैसला कर लिया. मचाडो के मुताबिक, 3 जनवरी को अमेरिका द्वारा की गई कार्रवाई ने वह कर दिखाया, जिसे दुनिया असंभव मान रही थी.
अमेरिका की कार्रवाई से खुश हैं मचाडो
मचाडो ने कहा कि 3 जनवरी को "न्याय ने अत्याचार को हराया" और यह दिन इतिहास में दर्ज होगा. उन्होंने इसे न सिर्फ वेनेजुएला बल्कि पूरी मानवता के लिए एक बड़ा कदम बताया. मचाडो का कहना है कि ट्रंप ने दुनिया को दिखा दिया कि वह अपने फैसलों पर कितना दृढ़ हैं.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








