
'घर से निकलने में डर लग रहा...' हिंदू दुकानदार की हत्या से खौफ में बांग्लादेशी अल्पसंख्यक
AajTak
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसक हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 18 दिनों में हिंदुओं पर छह जानलेवा हमले हुए हैं. इन हमलों से स्थानीय लोग डरे हुए हैं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पड़ोसी देश में एक और हिंदू व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. देश में जारी अशांति के बीच पिछले 18 दिनों में यह हिंदू समुदाय पर हुआ छठा जानलेवा हमला है.
नरसिंदी जिले के चारसिंदूर बाजार में सोमवार रात किराना दुकानदार मणि चक्रवर्ती की हत्या कर दी गई. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पलाश उपजिला के तहत आने वाले व्यस्त बाजार में मणि चक्रवर्ती की दुकान है. वो अपनी दुकान पर बैठे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया.
हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में या अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया.
मणि चक्रवर्ती शिबपुर उपजिला के साधरचर यूनियन के निवासी थे और मदन ठाकुर के बेटे थे. चारसिंदूर बाजार के व्यापारियों ने बताया कि मणि एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी लोगों से उनकी अच्छी जान-पहचान थी. उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं था.
बीच बाजार में उनकी हत्या के बाद बांग्लादेश के अल्पसंख्यक समुदाय में भय का माहौल है. कई लोगों का कहना है कि वो अब अपने रोजमर्रा के कामकाज के लिए बाहर निकलने से भी डर रहे हैं.
हिंदू समुदाय के लोगों ने हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है. उनका कहना है कि हिंदुओं पर लगातार हो रहे हमले उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ा रहे हैं.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








