
कैथोलिक देश, ईसाई मान्यता और मुट्ठी भर हिंदू... फिर भी वेनेजुएला का क्या है ‘ॐ’ से जुड़ाव?
AajTak
वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस का सनातन परंपरा से गहरा संबंध है. दोनों सत्य साईं बाबा के अनुयायी हैं और 2005 में आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम आश्रम भी गए थे. निकोलस मादुरो सनातनी प्रतीक चिह्न ‘ॐ’ के महत्व को भी मानते हैं.
वेनेजुएला के राष्ट्रपति रहे निकोलस मादुरो पत्नी समेत अमेरिका के कब्जे में हैं. सामने आया था कि अमेरिकी सेना ने उन्हें पत्नी समेत बेडरूम से निकाला और हथकड़ियां पहनाकर यूएस ले गए थे. अमेरिका मादुरो पर ड्रग तस्करी गिरोह चलाने और बड़े पैमाने पर मानवाधिकार उल्लंघन कराने के आरोप लगाता रहा है.
निकोलस मादुरो की गैरमौजूदगी में वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति रहीं डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया गया है. इन तमाम चर्चाओं के बीच सामने आया है कि निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस का सनातन परंपरा से भी जुड़ाव रहा है. बतौर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो सनातनी प्रतीक चिह्नों को तवज्जो देते रहे हैं.
सनातनी चिह्नों के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर
वेनेजुएला की साल 2024 की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. यह वेनेजुएला की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र की तस्वीर है. इस इन्विटेशन लेटर के दोनों सिरों पर 'ओम' बना हुआ है. ओम सनातन परंपरा का प्रतीक चिह्न है जो ब्रह्नांड की ध्वनि, उसकी उत्पत्ति और विकास और विनाश की निरंतरता का प्रतीक है. ओम वह वैदिक शब्द है जो हर मंत्र के पहले अनिवार्य रूप से शामिल है और अपने आप में एक पूर्ण मंत्र है.
वेनेजुएला के इन्विटेशन लेटर पर 'ओम' का होना यह बताता है कि राष्ट्रपति रहे निकोलस मादुरो सनातन के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर रखते आए हैं. जबकि वेनेजुएला एक कैथोलिक देश है. यहां की बड़ी आबादी ईसाई पंथ और परंपरा को मानती है. खुद मादुरो और उनकी पत्नी भी कैथोलिक हैं. इस देश में हिंदू आबादी 2000 से भी कम है. असल में सामने आया है कि मादुरो और उनकी पत्नी का सनातन से ये जुड़ाव भारत से आया है.
सत्य साईं बाबा के अनुयायी रहे हैं निकोलस मादुरो

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








