
ग्रीनलैंड पर 20 दिन में कब्जा कर लेंगे ट्रंप? डेनमार्क की PM ने NATO के खात्मे की दी चेतावनी
AajTak
ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद डेनमार्क और यूरोप में चिंता गहरा गई है. डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर सैन्य कार्रवाई की, तो यह NATO गठबंधन के अंत की शुरुआत होगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर दिए गए ताजा बयानों ने यूरोप और पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की कोशिश की, तो यह दुनिया के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन NATO के लिए अंत साबित हो सकता है.
फ्रेडरिक्सन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने वेनेजुएला में देर रात सैन्य अभियान चलाकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया. इस कार्रवाई ने डेनमार्क और ग्रीनलैंड में भी आशंकाएं बढ़ा दी हैं, क्योंकि ग्रीनलैंड डेनमार्क का अर्ध-स्वायत्त क्षेत्र है और NATO का हिस्सा भी है.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला के बाद अब ग्रीनलैंड का नंबर, डोनाल्ड ट्रंप का डेनमार्क से पंगा NATO का गणित बिगाड़ेगा
डेनमार्क की प्रधानमंत्री ने सोमवार को कहा, "अगर अमेरिका किसी दूसरे NATO देश पर सैन्य हमला करता है, तो सब कुछ रुक जाएगा. इसमें NATO और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से बनी सामूहिक सुरक्षा व्यवस्था भी शामिल है." उन्होंने इसे बेहद गंभीर और खतरनाक स्थिति बताया.
ट्रंप ने कहा- 20 दिन में ग्रीनलैंड की बात करेंगे
ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से ही ग्रीनलैंड को अमेरिका के नियंत्रण में लाने की बात दोहराई है. रविवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा, "20 दिन में ग्रीनलैंड पर बात करेंगे," जिससे यह आशंका और गहरा गई कि अमेरिका निकट भविष्य में कोई ठोस कदम उठा सकता है. फ्रेडरिक्सन ने कहा कि ट्रंप के बयानों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और डेनमार्क किसी भी तरह की धमकी स्वीकार नहीं करेगा.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








