
वेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास फिर गोलीबारी, हिंसक झड़प के बीच हवा में नजर आए ड्रोन्स
AajTak
वेनेजुएला के राष्ट्रपति भवन 'मिराफ्लोरेस पैलेस' के पास सोमवार रात भारी गोलीबारी से हड़कंप मच गया. अज्ञात ड्रोनों के महल के ऊपर मंडराने के बाद सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और हवा में फायरिंग की. यह घटना पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी और डेलसी रोड्रिगेज के अंतरिम राष्ट्रपति बनने के ठीक बाद हुई है.
वेनेजुएला की राजधानी काराकस स्थित राष्ट्रपति भवन के पास सोमवार रात भारी गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. सुरक्षा बलों ने राष्ट्रपति भवन (मिराफ्लोरेस पैलेस) के ऊपर कुछ अज्ञात ड्रोनों को उड़ते देख उन पर गोलियां चलाईं. यह तनावपूर्ण घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:00 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
कुछ इलाकों में इस दौरान बिजली गुल होने की भी खबरें मिली हैं. समाचार एजेंसी एएफपी (AFP) के मुताबिक, सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.
यह घटना ऐसे वक्त में हुई है, जब अमेरिकी बलों द्वारा पिछले वीकेंड में किए गए एक छापे में निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद डेलसी रोड्रिगेज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है.
राजधानी में तनाव का माहौल
अधिकारियों ने कहा कि स्थिति कंट्रोल में है, हालांकि देश की राजधानी में तनाव बना हुआ है. ये रिपोर्ट्स सोमवार को वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज के देश की अंतरिम राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के कुछ ही घंटों बाद आईं. हटाए गए नेता निकोलस मादुरो को वीकेंड में अमेरिकी ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया था और उन्हें ड्रग्स से जुड़े आरोपों में न्यूयॉर्क की एक फेडरल कोर्ट में पेश किया गया था.
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि स्थिति कंट्रोल में थी. हालांकि, यह अभी भी साफ नहीं है कि ये घटनाएं तेल से भरपूर दक्षिण अमेरिकी देश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल से जुड़ी थीं या नहीं.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








