
कराची को 2000 किलो विस्फोटक से दहलाने की साजिश... पाकिस्तान ने BLA पर लगाए आरोप
AajTak
पाकिस्तान के कराची शहर में बड़े आतंकी हमले की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम करने का दावा किया है. काउंटर टेररिज्म पुलिस ने छापेमारी कर करीब 2000 किलो विस्फोटक बरामद किया है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस साजिश के पीछे प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया है.
पाकिस्तान के कराची को दहलाने की एक बड़ी साजिश को काउंटर टेररिज्म पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने नाकाम करने का दावा किया है. कराची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर करीब 2 टन यानी 2000 किलो विस्फोटक बरामद की गई है. इस ऑपरेशन में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर बड़े आतंकी हमले की योजना बनाने का आरोप है.
काउंटर टेररिज्म अधिकारियों ने बताया कि बरामद विस्फोटक और डेटोनेटर प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी के सदस्यों द्वारा कराची में हमले के लिए तैयार किए जा रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, एक वाहन पूरी तरह विस्फोटक से लदा हुआ था और उसे किसी बड़े हमले में इस्तेमाल किया जाना था.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान, बांग्लादेश, चीन... US में किन देशों के प्रवासियों को मिल रही कितनी मदद, ट्रंप की लिस्ट में भारत नहीं
पुलिस का कहना है कि यह विस्फोटक सामग्री बलूचिस्तान प्रांत से कराची लाई गई थी, जहां पिछले दो दशकों से अलगाववादी हिंसा जारी है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि BLA को भारत का समर्थन हासिल है, हालांकि भारत इन आरोपों को सिरे से खारिज करता रहा है. पाकिस्तान इससे पहले भी भारत और अफगानिस्तान पर BLA और पाकिस्तानी तालिबान को समर्थन देने के आरोप लगाता रहा है.
नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के फरार होने का दावा
पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि, पहले एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोग फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में आगे भी छापेमारी जारी है.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान के काबुल पर एयर स्ट्राइक की. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. इस बर्बर कांड के बाद काबुल में आंसू और मातम पसरा हुआ है कलेजे को चीर देने वाली तस्वीर देखिए.

इराक की राजधानी बगदाद में ताजा हमला हुआ है. इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, आज सुबह बगदाद में तीन हमले हुए हैं. एक हमला अमेरिकी दूतावास पर किया गया है. अमेरिकी दूतावास को ड्रोन और रॉकेट से निशाना बनाया है. बगदाद के ग्रीन ज़ोन में स्थित अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉकेट और कई ड्रोन दूतावास पर दागे गए. लेकिन समय रहते अमेरिकी एयर डिफेंस सिस्टम C-RAM सक्रिय हो गया और कई ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. इधर अफगानिस्तान के आरोपों पर पाकिस्तान ने इनकार किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का आज 18वां दिन है. जहां एक तरफ अमेरिका ईरान के सैन्य ठीकानों को तबाह करने में जुटा है तो वहीं इजरायल ईरान और खाड़ी देशों पर मिसाइलें बरसा रहा है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खर्ग द्वीप पर हमले और भारी क्षति का दावा किया है. जंग से जुड़े ताजा 10 अपडेट जानिए.

पाकिस्तान ने देर रात अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक की. पाकिस्तान ने काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया. इसमें 400 से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा है और 250 से ज्यादा लोगों घायल हैं. तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए. तालिबान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया है और कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की हवाई सीमा का उल्लंघन किया है. वहीं पाकिस्तान सरकार ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.








