
न्यूयॉर्क और बोस्टन में बाढ़ की दहशत, एक की मौत... भारत ही नहीं अमेरिका में भी कहर बनकर बरसी बारिश
AajTak
सोमवार 10 जुलाई को अमेरिका के उत्तर-पूर्व में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया. बारिश के कारण सड़कें बह गईं, नदियां उफान पर आ गईं हैं. सोमवार को न्यूयॉर्क के लागार्डिया और बोस्टन के लोगान सहित पूरे क्षेत्र के हवाईअड्डों से आने-जाने वाली 1,000 से अधिक फ्लाइट डिले या रद्द कर दी गईं.
एक तरफ जहां उत्तर भारत में बारिश के कारण हालात खराब हुए हैं तो दूसरी ओर अमेरिकी शहरों में भी बारिश कहर बनकर बरसी है. सामने आया है कि अमिरेका के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार तेज बारिश हुई पूर्वी न्यूयॉर्क राज्य से लेकर बोस्टन और पश्चिमी मेन तक सिर्फ तबाही का मंजर रहा. सड़कें टूट गईं, रेल की पटरियां धंस गईं और कई उड़ानों को भी कैंसिल करना पड़ा. कई इलाकों में लोग बाढ़ आने की दहशत में रहे और पूरे समय घबराहट में गुजारे.
नदियों में उफान, सड़कें बहीं जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि सोमवार 10 जुलाई को अमेरिका के उत्तर-पूर्व में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में विनाशकारी बाढ़ का खतरा पैदा हो गया. बारिश के कारण सड़कें बह गईं, नदियां उफान पर आ गईं, नावों से कई लोगों को बचाना पड़ा और कम से कम एक की मौत हो गई. राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा, वीकेंड में शुरू हुए तूफान के बाद नदियों और नालों में बाढ़ आने के बाद पूर्वी न्यूयॉर्क राज्य से लेकर बोस्टन और पश्चिमी मेन तक 13 मिलियन से अधिक अमेरिकी बाढ़ संकट के बीच घिरे थे. उनकी स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही थी और खुद भी सतर्क रहने के लिए चेतावनी जारी की गई थी.
कई शहरों में बड़े पैमाने पर बारिश मौसम सेवा ने कहा, "बड़े पैमाने पर भारी बारिश हो रही है, जो विनाशकारी बाढ़ ला सकती है, सड़कों के क्षतिग्रस्त होने का सिलसिला जारी है और दिन के दौरान इसकी सीमा और गंभीरता बढ़ने की आशंका है." रविवार से सोमवार तक, न्यूयॉर्क शहर से 50 मील (80 किमी) उत्तर-पूर्व में एक छोटे से शहर, स्टॉर्मविले में 8 इंच (20 सेमी) से अधिक बारिश हुई थी. बर्लिंगटन, वर्मोंट क्षेत्र के कुछ हिस्सों में 6 इंच (15 सेमी) बारिश देखी गई है, सोमवार दोपहर को 2 इंच (5 सेमी) बारिश होने की उम्मीद जताई गई है.
यात्री ट्रेन सेवा निलंबित बारिश के कारण सोमवार को न्यूयॉर्क के लागार्डिया और बोस्टन के लोगान सहित पूरे क्षेत्र के हवाईअड्डों से आने-जाने वाली 1,000 से अधिक फ्लाइट डिले या रद्द कर दी गईं. बाढ़ से क्षतिग्रस्त पटरियों के बाद एमट्रैक ने राज्य की राजधानी अल्बानी और न्यूयॉर्क शहर के बीच यात्री ट्रेन सेवा निलंबित कर दी है. एमट्रैक उस मार्ग के कुछ ट्रैक को न्यूयॉर्क में मेट्रो-नॉर्थ कम्यूटर रेलमार्ग के साथ शेयर करता है, जिसने उस लाइन पर कुछ सेवा और अन्य को निलंबित कर दिया है.
एक महिला की गई जान न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने सोमवार को ऑरेंज काउंटी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि खराब मौसम के चलते ऑरेंज काउंटी, न्यूयॉर्क की एक महिला की जान चली गई. महिला रविवार को अपने कुत्ते के साथ घर छोड़ने की कोशिश करते समय बाढ़ के पानी में बह गई थी. उन्होंने कहा,बीते 24 घंटे सिर्फ आतंक और तबाही के रहे हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज और तस्वीरों में रविवार और सोमवार की सुबह क्षतिग्रस्त सड़कें और बाढ़ का तेज पानी घरों तक पहुंचता दिख रहा है. होचुल ने उस काउंटी और उत्तर-पश्चिम में ओंटारियो काउंटी के लिए आपातकाल की स्थिति जारी कर दी है, और निवासियों से पूरे दिन पूर्वानुमान पर बारीकी से नजर रखने का आग्रह किया है.

जिस ईरान को बर्बाद करने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप निकले थे. अब लगता है कि उनका पैर उसी ईरान के 'तेल' पर फिसल गया है. और इसलिए वो एक बार फिर पूरी दुनिया को 'चौंकाने' वाला फैसला ले सकते हैं. और ये फैसला ईरान के तेल की Sale से जुड़ा है. ईरान को पूरी तरह से अलग-थलग करने और हर चीज के लिए 'मोहताज' बनाने की कोशिश करने वाले ट्रंप अब खुद ईरान के तेल से प्रतिबंध हटा सकते हैं. और तेल की Sale करने की अनुमति दे सकते हैं? अब सवाल ये है कि जब ट्रंप खुद ईरान के तेल की बिक्री के लिए तैयार हैं, तो वो ईरान से युद्ध क्यों लड़ रहे हैं? क्या वाकई ईरान ने ट्रंप को ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया है, या ट्रंप अपने ही फैसलों की फांस में फंस चुके हैं?

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.








