
नेपाल में आम चुनाव की वोटिंग खत्म, 60 फीसदी हुआ मतदान, अब गिनती की बारी
AajTak
रविवार को नेपाल में चुनाव हुए. इनमें करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिसमें छिटपुट हिंसा और झड़प की खबरें आईं. बता दें कि इन चुनावों के दौरान कई मतदान केंद्रों पर वोटिंग बाधित हुई, इसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई. अधिकारियों के मुताबिक वोटिंग खत्म होने के बाद विवाद हुआ और पुलिस ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
नेपाल में रविवार को आम चुनाव हुए. इस दौरान संसद और प्रांतीय विधानसभा चुनावों में करीब 60 प्रतिशत वोटिंग हुई, जिसमें छिटपुट हिंसा और झड़पें हुईं. इन चुनावों के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई मतदान केंद्रों पर मतदान बाधित हो गया. 22,000 से ज्यादा मतदान केंद्रों पर मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे बंद हुआ. बता दें कि नेपाल की संसद की कुल 275 सीटों और प्रांतीय विधानसभाओं की 550 सीटों के लिए एक साथ वोटिंग हुई.
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक करीब 60 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा का चुनाव करने के लिए 17.9 मिलियन से अधिक वोटर मतदान करने के पात्र थे. हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा. बता दें कि बजौरा के त्रिबेनी नगर पालिका के नटेश्वरी बेसिक स्कूल में मतदान केंद्र पर गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. अधिकारियों ने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद हुए विवाद के बाद पुलिस ने 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.
कई जगहों पर छिटपुट हिंसा
कैलाली जिले के धनगढ़ी उप-महानगरीय शहर में शारदा माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र के पास एक मामूली विस्फोट हुआ. हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ, अधिकारियों ने कहा कि घटना के बावजूद मतदान केंद्र में आधे घंटे के व्यवधान के साथ मतदान जारी रहा. इसके अलावा धनगड़ी, गोरखा और दोलखा जिलों के 11 इलाकों से पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक की कुछ घटनाएं सामने आईं. हालांकि, इसका मतदान पर कोई असर नहीं पड़ा.
पीएम और विपक्षी नेताओं ने इन जगहों पर डाला वोट
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस (नेकां) के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने अपने गृह जिले दादेलधुरा में मतदान किया. उन्होंने गन्यपधुरा ग्रामीण नगरपालिका-1 के रुवाखोला स्थित आशिग्राम सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र में सुबह मतदान किया. देउबा इसी स्कूल में पढ़े थे. देउबा ने 1991 से डडेलधुरा से लगातार चुनाव जीता है. वह इस चुनाव में सातवीं बार संघीय संसद सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









