
नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस रही हैं सुशीला कार्की, भारत से भी खास कनेक्शन
AajTak
नेपाल में अंतरिम सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इस सरकार की प्रमुख के तौर पर सुशीला कार्की का नाम फाइनल हो चुका है. अब नेपाल में अंतरिम सरकार की कमान देश की पूर्व महिला चीफ जस्टीस के हाथों में होगी.
नेपाल में फैली अशांति के बीच अंतरिम सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है. Gen Z आंदोलनकारियों की सहमति और सरकार बनाने में शामिल अन्य भागीदारों की मदद से अंतिम रूप से नेपाल की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नाम पर मुहर लगी है. सुशील कार्की ही अंतरिम सरकार की प्रमुख होंगी.
कभी नेपाल की इस पहली महिला चीफ जस्टिस को सरकार में बैठे मंत्रियों ने ही महाभियोग लगाकर उनके पद से हटाया था. आज जब देश का सियासी माहौल बदला है तो वही अंतरिम सरकार की प्रमुख बनने जा रही हैं.
Gen Z आंदोलनकारियों की पहली पसंद हैं कार्की नेपाल में Gen Z आंदोलन के बाद वहां की पूरी सियासत बदल चुकी है. प्रधानमंत्री के इस्तीफा देने के बाद से ही अंतरिम सरकार बनाने के लिए युवा आंदलोनकारियों का आर्मी के साथ लंबा मंथन चला. इस बीच कई नाम अंतरिम सरकार के प्रमुख के लिए आगे किए गए. इनमें से कुछ पर सहमति बनी, तो कुछ खुद पीछे हट गए.
दो दिनों की खींचतान के बाद आखिकरकार अंतरिम सरकार की प्रमुख के रूप में सुशीला कार्की का नाम तय हो चुका है. इस पर उन्होंने भी अपनी सहमति दे दी है. दो दिन पहले एक लंबे वर्चुअल बैठक में 71 साल की सुशीला कार्की के नाम पर युवाओं की सहमति बनी थी. इस बैठक में 5000 से अधिक युवा शामिल हुए थे.
2016 में बनी थीं देश की पहली महिला चीफ जस्टिस जेनरेशन जेड आंदोलन के केंद्र में रहे काठमांडू के बालने शाह ने भी सुशीला कार्की के नाम पर सहमति जताई थी. सुशीला कार्की 2016 में नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी थीं. इसके बाद 2017 में ही सरकार ने इन पर महाभियोग चलाकर इनके पद से हटा दिया था.
यह भी पढ़ें: कौन हैं सुशीला कार्की... जो संभाल सकती हैं नेपाल की सत्ता की कमान?

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











