
निशाने पर थे BJP-RSS नेता, दो आतंकियों को दिया गया था टारगेट...ISI-लश्कर को लेकर बडा़ खुलासा
AajTak
दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों दो आतंकियों जगजीत सिंह उर्फ जस्सा और नौशाद को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि कनाडा में मौजूद खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी अर्शदीप उर्फ डल्ला और पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए तैयबा के आतंकी सुहैल मलिक मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इसी साल जनवरी में जहांगीरपुरी इलाके से आतंकी जगजीत सिंह उर्फ जस्सा और नौशाद को गिरफ्तार किया था. दिल्ली पुलिस ने दोनों आतंकियों से पूछताछ और उनके मोबाइल से बरामद सबूतों के बाद बहुत बड़ा खुलासा किया है. ये दोनों आतंकी पाकिस्तान में बैठे 'बुजुर्गों' को खुश करने के लिए भारत में आतंकी हमले का प्लान बना रहे थे. इतना ही नहीं ISI इन आतंकियों की मदद से दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में BJP-RSS के नेताओं की टारगेट किलिंग करवाना चाहती थी.
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. आज तक के पास मौजूद कोर्ट डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कनाडा में मौजूद खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी अर्शदीप उर्फ डल्ला और पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए तैयबा के आतंकी सुहैल मलिक मिलकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं. अर्शदीप ने गिरफ्तार जगजीत को पंजाब में राइट विंग लीडर की हत्या का टास्क दिया था. इस लिस्ट में ऐसे नाम थे, जो खालिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलते हैं. वहीं, सुहैल ने गिरफ्तार नौशाद को दिल्ली-एनसीआर में BJP-RSS के लीडर और साधुओं की टारगेट किलिंग का काम सौंपा था. युवक का गला काटकर वीडियो भेजा था पाकिस्तान
जगजीत और नौशाद ने दिल्ली में राजकुमार नाम के एक हिंदू लड़के का गला काटा और वीडियो भी बनाकर पाकिस्तान और कनाडा भेजा. हत्याकांड के बाद दोनों आपस में चैट कर रहे थे, '' 'बुजुर्गों' को ये काम बहुत पसंद आयेगा. जजाक अल्लाह, हलाल किया है हमने. काम पसंद आयेगा. इंशाल्लाह"
स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार आतंकियों का मोबाइल फोन खंगाला, जिसमें नौशाद का लश्कर के आतंकी से चैट मिला. पाकिस्तान में बैठा आतंकी नौशाद को लगातार कह रहा था कि ऐसा काम करना है की बुजर्ग खुश हो जाएं, स्पेशल सेल ने 'बुजुर्ग' का कोड-डिकोड किया तो पता चला की बुजुर्ग कोई और नहीं बल्कि लश्कर और ISI के सीनियर अफसर हैं.
पंजाब का रहने वाला है अर्शदीप
अर्शदीप डल्ला पंजाब का गैंगस्टर है जो भारत से फरार होकर कनाडा में छुपा हुआ है और खालिस्तान टाइगर फोर्स संगठन के लिए काम कर रहा है, भारत सरकार ने इसे डेजिनेटेड आतंकी घोषित किया है. जबकि लश्कर का आतंकी सुहैल कश्मीर में कई बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










