
निवेश के लिए रहें तैयार, इसी महीने लॉन्च हो सकते हैं 10 से ज्यादा IPO
AajTak
अगर आप आईपीओ में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो फिर अक्टूबर महीने में आपको भरपूर मौके मिलने वाले हैं. इस महीने करीब 10 कंपनियां आईपीओ लॉन्च कर सकती हैं. इस IPO के जरिये कंपनियां 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं.
अगर आप आईपीओ में निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो फिर अक्टूबर महीने में आपको भरपूर मौके मिलने वाले हैं. इस महीने करीब 10 कंपनियां आईपीओ लॉन्च कर सकती हैं. इस IPO के जरिये कंपनियां 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटा सकती हैं. (Photo: Getty Images)
दरअसल, फिलहाल शेयर बाजार में तेजी का माहौल है और लिक्विडिटी भरपूर होने की वजह से IPO को शानदार रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है. इस महीने नायका, नॉर्दर्न आर्क कैपिटल, स्टार हेल्थ एंड अलाइड इंश्योरेंस, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमक्योर फॉर्मास्युटिकल्स और मोबिक्विक जैसी कंपनियां IPO लॉन्च करने की तैयारी में हैं. (Photo: Getty Images)
यही नहीं, जानकारों की मानें तो वित्त वर्ष 2021-22 के बाकी महीनों में बड़ी संख्या में IPO बाजार में आ सकते हैं. हालांकि सबकुछ शेयर बाजार के मूड पर निर्भर करेगा. अगर बाजार का सेंटीमेंट अच्छा रहा तो फिर लगातार नई कंपनियां शेयर बाजार में दस्तक दे सकती हैं. (Photo: Getty Images)

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











