
नवरात्रि-दिवाली में Tata का धमाका! त्योहारी सीजन में बेच दीं 1 लाख कारें
AajTak
Tata Motors Diwali Sale: नवरात्रि और दिवाली के बीच टाटा मोटर्स ने देश भर में 1 लाख से ज्यादा कारों की बिक्री की है. कंपनी की इस कुल बिक्री में टाटा नेक्सॉन ने अहम भूमिका निभाई है. बीते सितंबर में कंपनी ने नेक्सॉन के 22 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की थी.
इस बार नवरात्रि और दिवाली टाटा मोटर्स के लिए बेहद ख़ास रहा है. भारत की ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी ने नवरात्रि से लेकर दिवाली तक के महज़ 30 दिनों में ऐसा कारनामा किया है, जो इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर बन गया है. कंपनी ने इस अवधि में 1 लाख से अधिक गाड़ियों की डिलीवरी कर इतिहास रच दिया है. यह न सिर्फ टाटा मोटर्स के लिए, बल्कि भारतीय कार बाज़ार के लिए भी एक बड़ा संकेत है कि ब्रांड पर लोगों का भरोसा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुआ है.
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्र ने बताया कि, "यह उपलब्धि पिछले साल की तुलना में 33 फीसदी की ग्रोथ को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि कंपनी के एसयूवी मॉडल्स ने इस उछाल में अहम भूमिका निभाई है."
उन्होंने कहा कि, "नेक्सॉन, जो सितंबर 2025 में भारत की नंबर 1 सेलिंग कार रही, के अकेले 38,000 से अधिक यूनिट्स बेचे, जो 73 फीसदी की ग्रोथ को दिखाते हैं. वहीं, टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी पंच ने 32,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ 29 फीसदी की बढ़त हासिल की है."
इलेक्ट्रिक कारों ने भी किया शानदार प्रदर्शन
इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी टाटा मोटर्स ने अपनी लीडरशिप को और मजबूत किया है. इस फेस्टिव विंडो में कंपनी ने 10,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की शानदार बिक्री की है. जो 37 फीसदी की सालाना ग्रोथ का संकेत देते हैं. यह दिखाता है कि देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रति ग्राहकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है.
शैलेश चंद्र के मुताबिक, "कंपनी का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो इस शानदार प्रदर्शन में योगदान दे रहा है. टाटा मोटर्स की यह सफलता सिर्फ आंकड़ों की नहीं, बल्कि प्रोडक्ट लीडरशिप, मार्केट प्रासंगिकता और डिलीवरी एक्सीलेंस की जीत है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











