)
नया कानून लाएंगे! आरोपियों को होगी फांसी की सजा, BJP के 'बंगाल बंद' के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान
Zee News
CM Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, कि बंगाल सरकार महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बलात्कार जैसे मामलों में फांसी की सजा के लिए कड़ा कानून लाएगी.
West Bengal : कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर केस में घमासान अभी भी जारी है, पिछले कई दिनों में बंगाल में भारी प्रदर्शन किया जा रहा है. इस पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी न्याय नहीं चाहती, वे केवल बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बलात्कार जैसे मामलों में फांसी की सजा के लिए कड़ा कानून लाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि कोलकाता में हम ऐसा कानून लाएंगे जिसमें 10 दिनों में केस खत्म हो जाएगा. Kolkata | Amid the 12-hour 'Bengal Bandh' called by BJP today, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "We have dedicated this day to the RG Kar doctor. We want justice but BJP today called for a bandh. They don't want justice, they are only trying to defame Bengal."
— ANI (@ANI)
