
'नफरत खत्म होगी और तानाशाह मरेंगे' चैपलिन के भाषण से जेलेंस्की ने की कान्स फिल्म महोत्सव की शुरुआत
AajTak
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सिनेमा जगत से अपील करते हुए कहा, "सिनेमा का चुप न रहना जरूरी है." उसे हमेशा "आजादी के पक्ष में" होना चाहिए.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के संबोधन के साथ कान्स फिल्म महोत्सव के 75वें संस्करण की शुरुआत हुई. उन्होंने भविष्य के फिल्म निर्माताओं से आग्रह किया कि वो फासीवाद पर व्यंग्य का जश्न मनाएं और चुप न रहें. इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने एडॉल्फ हिटलर पर चार्ली चैपलिन के व्यंग्य की सराहना की.
चैपलिन के भाषण से की शुरुआत
जेलेंस्की ने 1940 में द्वितीय विश्व युद्ध के शुरुआती दिनों में जारी हुआ चैपलिन का अंतिम भाषण "द ग्रेट डिक्टेटर" को उद्धृत करते हुए कहा, "लोगों की नफरत समाप्त हो जाएगी और तानाशाह मर जाएंगे और वह शक्ति जो उन्होंने लोगों से ली थी, उनके पास वापस लौट जाएगी." जेलेंस्की ने सिनेमा जगत से अपील करते हुए कहा, "सिनेमा का चुप न रहना जरूरी है." यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, "हमें एक नए चैपलिन की जरूरत है जो यह प्रदर्शित करे कि हमारे समय का सिनेमा चुप नहीं है."
"आजादी के पक्ष" में रहे सिनेमा
उन्होंने अनुरोध किया कि सिनेमा हमेशा "आजादी के पक्ष में" होना चाहिए. उन्होंने ये टिप्पणी लाइव सैटेलाइट वीडियो संबोधन में कीं, जब लोग मिशेल हजानाविसियस की जोंबी कॉमेडी "फाइनल कट" के प्रीमियर के लिए एकत्र हुए थे. इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपने हस्ताक्षर वाले जैतूनी हरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी. जब जेलेंस्की ने सिनेमा और वास्तविकता के बीच संबंध के बारे में विस्तार से बात की तो हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







