
दो धड़ों में बंटी दुनियाः रूस-नॉर्थ कोरिया चीन के साथ उतरे, जानिए ताइवान के पक्ष में कौन-कौन?
AajTak
चीन की धमकियों के बावजूद अमेरिकी नेता नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गईं हैं. वो मंगलवार रात ताइवान की राजधानी ताइपे पहुंचीं. पेलोसी ने कहा कि अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा है और वो उसकी सुरक्षा और अर्थव्यवस्था का समर्थन करता है. पेलोसी के ताइवान दौरे को लेकर चीन चिढ़ा हुआ है. चीन लगातार अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है. ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका के आमने-सामने आने से दुनिया फिर से दो धड़ों में बंट गई है.
Nancy Pelosi Taiwan Visit: रूस-यूक्रेन में जंग से दुनिया पहले ही दो धड़ों में बंटी हुई थी और अब चीन-ताइवान के रिश्तों ने फिर से दुनिया को बांट दिया है. चीन की धमकी को दरकिनार कर अमेरिकी सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई हैं. चीन ने अमेरिका को 'आग से न खेलने' की धमकी दी थी.
नैंसी पेलोसी जैसे ही ताइवान की राजधानी की ताइपे पहुंचीं, वैसे ही मंगलवार रात को चीन ने अमेरिकी राजदूत निकोलस बर्न्स को तलब किया और फिर से धमकाया. चीन के उप विदेश मंत्री झाई शेंग ने धमकाते हुए कहा कि अमेरिका अपनी गलती की कीमत चुकाएगा. शेंग ने ये भी कहा कि अमेरिका को 'ताइवान कार्ड' खेलना बंद कर देना चाहिए और चीन के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देना चाहिए.
शेंग ने कहा कि पेलोसी ने ताइवान का दौरा कर 'वन चाइना पॉलिसी' का उल्लंघन किया है. उन्होंने कहा कि ये बहुत खतरनाक कदम है और इसके गंभीर नतीजे होंगे. चीन चुपचाप नहीं बैठेगा. हालांकि, अमेरिका का कहना है कि वन चाइना पॉलिसी पर उसका रुख साफ है. अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी कोऑर्डिनेटर जॉन किर्बी ने कहा कि वन चाइना पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं हुआ है और हम ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करते हैं.
ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन की तनातनी ने दुनिया को फिर से दो धड़ों में बांट दिया है. नॉर्थ कोरिया और रूस ने चीन का समर्थन किया है. वहीं, पेलोसी का कहना है कि अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि अमेरिका ताइवान की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था का समर्थन करता है. अमेरिका ने ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया था. पेलोसी ने ये भी कहा कि दुनिया को लोकतंत्र और निरंकुशता में से किसी एक को चुनना है.
चीन के समर्थन में कौन-कौन?
चीन के समर्थन में अब तक दो देश खुलकर सामने आ चुके हैं. इनमें एक उत्तर कोरिया है और दूसरा रूस. दोनों ही देशों ने पेलोसी के दौरे को गलत बताया है और उनके दौरे को उकसाने वाला कदम बताया है.

अमेरिका की 250वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ पर जारी होने वाले विशेष सोने के सिक्के को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. प्रस्तावित सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर छापने के फैसले ने कानूनी और राजनीतिक बहस छेड़ दी है. जहां ट्रंप समर्थक इसे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बता रहे हैं, वहीं विरोधी इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बता रहे हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.








