
दोस्त का दर्द समझने के लिए की ऐसी पढ़ाई, पहुंच गया दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में
AajTak
मिस्र के एक कॉलेज स्टूडेंट को एहसास भी नहीं था कि जेंडर स्टडीज की वजह से उसे जेल में डाल दिया जाएगा. ऑस्ट्रिया की सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी के छात्र अहमद को अपने रिसर्च के विषय के चलते दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में पिछले कुछ महीनों से रखा गया है.
मिस्र के एक कॉलेज स्टूडेंट को एहसास भी नहीं था कि जेंडर स्टडीज की वजह से उसे जेल में डाल दिया जाएगा. ऑस्ट्रिया की सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी में सोशियोलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी के छात्र अहमद को अपनी रिसर्च के विषय के चलते दुनिया की सबसे खतरनाक जेल में पिछले कुछ महीनों से रखा गया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) अहमद की गर्लफ्रेंड सोहेला बेल्जियम में पढ़ती हैं और दोनों सालों से लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं. वाइस वर्ल्ड न्यूज के साथ बातचीत में सोहेला ने कहा कि ये सब तब शुरू हुआ जब अहमद की एक दोस्त को मिस्र में गर्भपात के भयानक अनुभव से गुजरना पड़ा. वो अपने दोस्त की कहानी से काफी इमोशनल हो गया था. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) सोहेला ने कहा कि अहमद ने फैसला किया था कि वो अपनी मास्टर्स की रिसर्च मिस्र और इस्लाम के गर्भपात के कानूनों की तुलना पर करेगा. अहमद जब ऑस्ट्रिया से वापस मिस्र आ रहा था तो शेरम अल शेख इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसकी जेंडर स्टडीज की किताबों को लेकर अधिकारी पूछताछ करने लगे. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











