
'दोस्त इसी काम के लिए ...', बुल्गारियाई मंत्री ने की भारत की तारीफ तो बोले जयशंकर
AajTak
अरब सागर में समुद्री लुटेरे अकसर जहाजों का अपहरण कर लेते हैं. इसे रोकने के लिए भारतीय नौसेना एक अभियान चला रही है जिसके तहत बुल्गारियाई नागरिकों वाले एक जहाज को रेस्क्यू किया गया है. इस सफल ऑपरेशन के लिए बुल्गारिया ने भारत का आभार जताया है.
बुल्गारिया की उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मारिया गैब्रियल ने भारतीय नौसेना की जमकर सराहना की है. भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अगवा किए गए एक व्यापारिक जहाज को रेस्क्यू किया है जिसमें 7 बुल्गेरियाई समेत 17 लोग सवार थे. इस रेस्क्यू के लिए बुल्गारिया ने भारत का आभार जताया है जिसके बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि 'दोस्त इसी काम के लिए होते हैं.'
बुल्गारिया की विदेश मंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा, 'मैं अगवा किए जहाज Ruen और 7 बुल्गारिया के नागरिकों सहित उसके क्रू को बचाने के सफल ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना के प्रति आभार जताती हूं, उनके समर्थन और प्रयासों के लिए धन्यवाद. हम क्रू की जीवन की रक्षा के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे.'
बुल्गारियाई मंत्री के इस ट्वीट को शेयर करते हुए एस जयशंकर ने ट्वीट किया, 'दोस्त इसी के लिए होते हैं.'
35 लुटेरों ने किया सरेंडर
समुद्री डकैती को रोकने के लिए भारतीय नौसेना ने 'ऑपरेशन संकल्प' शुरू किया है जिसके तहत एमवी रुएन नाम के व्यापारिक जहाज और उसके के चालक दलों को बचाया गया है. जहाज को हाल ही में सोकोट्रा के यमन द्वीप के पास सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था. नौसेना के मुताबिक, इस दौरान 35 लुटेरों ने सरेंडर कर दिया.
ऑपरेशन संकल्प के तहत भारतीय वायु सेना के C-17 विमान ने शनिवार को अरब सागर में भारतीय नौसेना MARCOS के साथ मिलकर समुद्री लुटेरों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन किया.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









