
'देश में घट रही मुसलमानों की आबादी...' मोहन भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार
AajTak
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जनसंख्या नियंत्रण पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या कम हो रही है. साथ ही कहा कि साल 2000 से 2019 तक 90 लाख हिंदू बच्चियां कन्या भ्रूण हत्या (female foeticide) का शिकार हुई हैं.
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने जनसंख्या नियंत्रण पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुसलमानों की जनसंख्या कम हो रही है. साथ ही कहा कि साल 2000 से 2019 तक 90 लाख हिंदू बच्चियां कन्या भ्रूण हत्या (female foeticide) का शिकार हुई हैं. मोहन भागवत मुस्लिम आबादी को लेकर तो बोलते हैं, लेकिन कन्या भ्रूण हत्या पर क्यों नहीं बोलते?
ओवैसी ने कहा कि हाल ही में मोहन भागवत ने कहा था कि भारत में रिलीजियस इंबेलेंस हो रहा है. लेकिन भारत में सबसे ज्यादा TFR (Total Fertility Rate) मुसलमानों का गिर रहा है.
ओवैसी ने कहा कि देश में कुल प्रजनन दर घटकर 2% रह गई है. राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे के 5वें रिकॉर्ड के अनुसार, मुसलमानों की कुल प्रजनन दर में सबसे अधिक गिरावट आई है. ओवैसी ने कहा साल 2020 में मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि परिवार नियोजन की मजबूरी नहीं हो सकती और न ही हम चाहते हैं, लेकिन मोहन भागवत का कहना है कि जनसंख्या बढ़ रही है.
AMIMI चीफ ओवैसी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर निशाना साधा है. भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी 'ब्यान पुरुष' बन गए हैं, वह विवाद खड़ा करना चाहते हैं. कम जनसंख्या समाज के लिए हितकर है. जितनी अधिक जनसंख्या बढ़ती है, उतनी ही बड़ी समस्या उत्पन्न होती है. इसे ध्यान में रखा जाना चाहिए.
वहीं हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत में मुसलमानों की आबादी घट रही है. अगर ऐसा है तो यह बहुत अच्छी बात है. इसे और गिराएं और 'हम दो हमारे दो' पर लाएं.
क्या कहा था मोहन भागवत ने

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










