
देश पराया छोड़ के आजा...90 लाख में H-1B वीजा! ट्रंप के फैसले पर सोशल मीडिया पर छाए मीम्स
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन कुछ ऐसा कर ही देते हैं कि पूरी दुनिया की नज़र उन पर टिक जाती है. उनके कई फैसलों की वजह से न सिर्फ सुर्खियां बनती हैं, बल्कि लोगों की नींद भी उड़ जाती है. हाल ही में ट्रंप ने फिर ऐसा कदम उठाया है, जिसने कंपनियों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हर दिन कुछ ऐसा कर ही देते हैं कि पूरी दुनिया की नजर उन पर टिक जाती है. उनके कई फैसलों की वजह से न सिर्फ सुर्खियां बनती हैं, बल्कि लोगों की नींद भी उड़ जाती है. हाल ही में ट्रंप ने फिर ऐसा कदम उठाया है, जिसने कंपनियों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है.
ट्रंप ने एक प्रोकेलेमेशन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसके तहत अब जो भी कंपनियां H-1B वीज़ा प्रोग्राम के तहत विदेशी कर्मचारियों को हायर करना चाहेंगी, उन्हें हर साल 100,000 डॉलर यानी करीब 90 लाख रुपये की भारी फीस देनी होगी.
इस फैसले से न सिर्फ अमेरिका में रह रहे प्रवासियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, बल्कि उन लोगों का ‘अमेरिकन ड्रीम’ भी महंगा हो गया है जो वहां जाकर करियर बनाना चाहते हैं.
इस कदम का असर सोशल मीडिया पर भी साफ दिखा. X पर यूजर्स ने इस पर खूब चर्चा की और मीम्स की झड़ी लगा दी. आइये देखते हैं कुछ ऐसे ही मजेदार पोस्ट.
देश पराया छोड़ के आजा...

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










