
देश के कई हिस्सों में पहुंचा Monsoon, यूपी-राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, Uttarakhand में रोड क्षतिग्रस्त
Zee News
देश में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है. इसमें गुजरात, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश आदि शामिल हैं. वहीं उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है, जिससे वहां की कई नदियां उफान पर हैं.
नई दिल्ली: देश में मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही कई राज्यों में बारिश शुरू हो चुकी है. इसमें गुजरात, दक्षिण-पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश आदि शामिल हैं. वहीं उत्तराखंड (Uttarakhand) में भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है, जिससे वहां की कई नदियां उफान पर हैं. शनिवार को अलकनंदा और मंदाकिनी नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही थीं. इसके चलते प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया था. के वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में भी मौसम (Weather) का मिजाज बदल रहा है. 20-06-2021; 0735 IST; Thunderstorm with light to moderate intensity rain would occur over isolated places of South, East, Northeast Delhi, Ghaziabad, Hindon AF, Indrapuram, Chapraula, Noida, Greater Noida, Dadri, Sikandrabad, Bulandsahar, Aligarh, Khurja, Narora, Uttarakhand: A newly constructed road on Rishikesh-Gangotri National Highway 94 (under Chardham project) in Chamba was damaged due to rain. The highway has been closed due to road damage मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली (Delhi) के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तर प्रदेश (UP) के कई जिलों में बारिश हो रही है. राजधानी लखनऊ से लेकर मुरादाबाद तक में बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कुछ ही देर में अलीगढ़, कासगंजस नजीबाबाद, नरौरा, कासगंज और आस-पास के इालकों में आज (रविवार) आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है. इसमें दादरी, बुलंदशहर, अलीगढ़, खुर्जू, कासगंज, नजीबाबाद, एटा शामिल हैं. — India Meteorological Department (@Indiametdept) We've instructed the BRO to fill up the shortfall in the highway at the earliest: SDM TehriMore Related News
