
'देख लेना अतीक के एक लड़के की हत्या हो जाएगी'... रामगोपाल यादव ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल
AajTak
उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रयागराज की घटना में असल आरोपी नहीं मिल रहे हैं, दबाव है कि मारो जो पकड़ में आ जाएगा उसको मार देंगे, अतीक अहमद के स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़कों को तो पहले ही दिन पकड़ ले गए, उनमें से एक की हत्या हो जाएगी... आप देख लेना.
राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की सरेआम हत्या के मामले में आरोपी माफिया डॉन अतीक अहमद के नाबालिग बेटों के बचाव में समाजवादी पार्टी (सपा) आ गई है. सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अतीक के एक लड़के की हत्या हो जाएगी.
उत्तर प्रदेश पुलिस पर आरोप लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रयागराज की घटना में असल आरोपी नहीं मिल रहे हैं, दबाव है कि मारो जो पकड़ में आ जाएगा उसको मार देंगे, अतीक अहमद के स्कूल में पढ़ने वाले दो लड़कों को तो पहले ही दिन पकड़ ले गए, उनमें से एक की हत्या हो जाएगी... आप देख लेना.
एनकाउंटर पर रामगोपाल का सवाल
एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि संविधान जीवन देने का मौलिक अधिकार देता है, किसी का जीवन आप ले नहीं सकते हैं, विधि सम्मत तरीके के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, पुलिस पकड़ ले फिर एनकाउंटर करे तो यह दंडनीय अपराध है, आज नहीं तो कल दूसरी व्यवस्था बनेगी.
'अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा होगा'
सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि यह जो फर्जी एनकाउंटर करने वाले लोग हैं नेता सब बच जाते हैं, अधिकारी इन पर हत्या का मुकदमा कायम होगा. लोकसभा चुनाव को लेकर सपा की रणनीति पर रामगोपाल यादव ने कहा कि 2024 के चुनाव की रणनीति तैयार है, राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएंगे, हम लोग नहीं बताएंगे, हम तैयार हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










