
देखने में लगा AI का कमाल, पर था बिहारी टैलेंट, वीडियो ने उड़ाए सोशल मीडिया के होश
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में रोज कुछ नया देखने को मिल ही जाता है, लेकिन इस बार इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हैरत में डाल दिया है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी पीछे छोड़ दिया है. बिहार के एक युवक ने अपनी रचनात्मकता और जुगाड़ से ऐसा कमाल कर दिखाया कि लोग हंसी से लोटपोट हो गए और कहने लगे-भाई ने तो एआई को भी पीछे छोड़ दिया!
जींस से बनाई ‘अलग पैर वाली’ अनोखी ट्रिक
वायरल वीडियो में बिहार का एक युवक दिखाई देता है, जो हाथ में एक जोड़ी जींस पकड़े हुए है. उसने जींस को इस तरह से जोड़ा है कि देखने वालों को लगता है मानो वह दो जोड़ी पैरों के साथ चल रहा हो. यह मजेदार विजुअल इल्यूजन देखकर लोग दंग रह गए.
वीडियो के अगले हिस्से में ट्विस्ट आता है. युवक पीछे मुड़ता है और दिखाता है कि यह सब उसकी सिलाई-कढ़ाई और डिजाइनिंग की कला का कमाल है. उसने अपने कुर्ते का आधा हिस्सा काटकर उसे इस तरह से तैयार किया है कि ऐसा लगता है जैसे उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा गायब हो गया हो.
'भाई ने तो AI को भी पीछे छोड़ दिया!'
वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि भाई ने तो AI को भी पीछे छोड़ दिया… AI शॉक्ड, बिहारी रॉक्स! यानि, भाई ने तो AI को भी मात दे दी. सोशल मीडिया पर लोग भी यही कहते नजर आए- AI सॉफ्टवेयर नहीं, ये असली टैलेंट है!

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












