
'देखते हैं ईरान की जांच में क्या निकलता है...', रईसी की मौत पर आया अमेरिका का बयान
AajTak
ईरान की सेना ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं जिसमें राष्ट्रपति रईसी की मौत हो गई. अतीत में ईरान अक्सर सुरक्षा मुद्दों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल को दोषी ठहराता रहा है, और पिछले महीने ही इजरायल के साथ उसका अब तक का सबसे खुला सैन्य टकराव हुआ था.
अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को कहा कि उन्हें हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत हो गई. उन्होंने कहा- मुझे इस दुभार्ग्यपूर्ण हादसे के बाद बनी स्थितियों का क्षेत्रीय सुरक्षा पर कोई व्यापक प्रभाव नहीं दिखता. इससे पहले विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका उत्तर पश्चिमी ईरान में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन और उनके प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा कि हेलिकॉप्टर हादसे में ईरानी राष्ट्रपति की मौत के बाद की स्थितियों की हम निगरानी कर रहे हैं. लॉयड ऑस्टिन ने दुर्घटना में किसी भी अमेरिकी भूमिका से इनकार किया और कहा कि यह सोचने का कोई कारण नहीं है कि यह एक दुर्घटना के अलावा कुछ और था. उन्होंने कहा, 'इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं- तकनीकी विफलता, पायलट की गलती. हम स्थिति पर नजर रखना जारी रखेंगे लेकिन हमें दुर्घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है.'
ऑस्टिन ने कहा, 'निश्चित रूप से, मैं जानता हूं कि ईरानी जांच कर रहे हैं या जांच करेंगे और इसलिए हम देखेंगे कि उनकी जांच पूरी होने के बाद क्या नतीजा निकलता है.' इधर अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने कहा, 'जैसा कि ईरान एक नए राष्ट्रपति का चयन करने जा रहा है, हम मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के लिए ईरानी लोगों के संघर्ष को अपना समर्थन देते हैं.' बता दें कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री अमीर-अब्दुल्लाहियन और 7 अन्य की 19 मई को एक एरियल क्रैश में मौत हो गई, जब उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम के बीच उत्तर-पश्चिमी ईरान की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
ईरान की सेना ने इस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं. अतीत में ईरान अक्सर सुरक्षा मुद्दों के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल को दोषी ठहराता रहा है, और पिछले महीने ही इजरायल के साथ उसका अब तक का सबसे खुला सैन्य टकराव हुआ था. ऑस्टिन ने संकेत दिया कि अमेरिकी सेना ने ईरान को लेकर अपना रुख नहीं बदला है, जहां निर्णय अंततः सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई द्वारा किए जाते हैं. बता दें कि अमेरिका और ईरान लंबे समय से एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.

ईरान ने 66वें राउंड का हमला शुरू कर दिया है. ईरान ने मिसाइलों के जरिए इजरायल पर 66वें राउंड के हमले किए हैं. इधर ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने एक बहुत बड़ा दावा किया है .IRGC ने अमेरिकी सेना के एक F-35 लड़ाकू विमान पर हमले का दावा किया है और इसका वीडियो भी जारी किया है. दावे के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमान को काफी नुकसान पहुंचा है. देखें 9 बज गए

ईरान ने सोचा था कि वो सिर्फ अपने जज्बे और कुछ मिसाइलों और ड्रोन के भरोसे जंग जीत लेगा. इसी ओवर-कॉन्फिडेंस वो मात खाता जा रहा है, जब उसके एक के बाद एक बड़े नेता ताबूत में बंद होते दिखाई दे रहे हैं. ईरानी जज्बे का मुकाबला इजरायली इंटेलिजेंस यानी दुनिया के सबसे बड़े खुफिया नेटवर्क से है. वो नेटवर्क जो ईरानी नेताओं के बेडरूम तक घुसा हुआ है.






