
दूध 2 रुपये लीटर हुआ सस्ता... घी-पनीर, Ice Cream के भी घट गए दाम, GST में बदलाव का तोहफा
AajTak
Mother Dairy Milk Price Cut: जीएसटी कट को लेकर किए गए ऐलान के बाद मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दिया है.
सरकार के जीएसटी सुधारों के ऐलान के बाद बड़ा असर देखने को मिला है. मदर डेयरी ने ग्राहकों को राहत देते हुए दूध के दाम में कटौती कर दी है. 22 सितंबर से नए जीएसटी रेट्स लागू होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती कर दी है. मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दिया है. इसके अलावा घी-पनीर समेत अन्य सामानों के भी दाम घटाए हैं.
सरकार ने बीते 3 सितंबर को जीएसटी सुधारों का ऐलान किया था और तमाम जरूरी सामानों पर लागू टैक्स में कटौती की जानकारी शेयर की थी. वित्त मंत्री ने कहा था कि 22 सितंबर से जीएसटी के नए रेट्स लागू होंगे और दूध, पनीर से लेकर एसी-टीवी तक सस्ते हो जाएंगे. इनके लागू होने से पहले ही मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अपने मिल्क प्रोडक्ट्स की कीमतें कम कर दी हैं.
मदर डेयरी ने नए मानदंडों के साथ सभी उत्पादों पर 100% टैक्स लाभ ग्राहकों को देने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है. गौरतलब है कि कंपनी का पूरा प्रोडक्ट पोर्टफोलियो या तो जीरो जीएसटी या 5% के सबसे निचले स्लैब के अंतर्गत आता है.
कटौती के बाद दूध-पनीर की ये नई कीमतें कंपनी द्वारा दूध की कीमतों में की गई कटौती के बाद नए दाम की बात करें, तो मदर डेयरी के 1 लीटर यूएचटी मिल्क (टोंड-ट्रेटा पैक) का प्राइस जहां 77 रुपये से कम होकर 75 रुपये कर दिया गया है, तो वहीं 450 एमएल का पैक अब 33 रुपये की जगह 32 रुपये का मिलेगा. इसके अलावा कंपनी के तमाम फ्लेवर के मिल्कशेक के 180 एमएल पैक की कीमत 30 रुपये से कम होकर 28 रुपये रह गई है.
पनीर के दाम की बात करें, तो 200 ग्राम पनीर का पैकेट अब 95 रुपये की जगह 92 रुपये का मिलेगा. इसके अलावा 400 ग्राम पनीर का पैकेट 180 रुपये की जगह अब 174 रुपये का मिलेगा. मलाई पनीर के दाम भी कम किए गए हैं और 200 ग्राम पैक 100 रुपये से घटकर 97 रुपये का रह गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










