
दुनिया का पहला इंसानों जैसा रोबोट, जो खुद कर सकेगा ये काम, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
चीन कंपनी का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें कई रोबोट्स को साथ दिखाया है. इन रोबोट्स को इंडस्ट्रियल काम के लिए तैयार किया जा रहा है. आने वाले दिनों में ये रोबोट् बड़े स्तर पर फैक्ट्री और कंपनियों में काम करेंगे. यूबीटेक कंपनी को बड़े स्तर पर रोबोट का ऑर्डर भी मिला है.
एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें ढेर सारे ह्यूमनॉइड रोबोट को दिखाया है. सोशल मीडिया पर बहुत से यूजर्स ने इसको रोबोट आर्मी का नाम दिया है, लेकिन इनको यूबीटेक कंपनी ने तैयार किया है.
यूबीटेक ने अपने ऑफिशियल Youtube चैनल पर वीडियो शेयर किया है. कंपनी ने वीडियो में ढेर सारे रोबोट को दिखाया है. ये इंस्ट्र्रीयल रोबोट हैं. कंपनी ने इन रोबोट के फीचर्स, कॉर्डिनेशन और बैटरी बदलने की कैपिबिलिटीज को दिखाया है.
रोबोट देख कई लोग हैरान
यूबीटेक द्वारा तैयार किए जा रहे रोबोट को एक साथ देखकर कई लोग हैरान हैं. वीडियो में दिखाए गए रोबोट सफेद कलर में हैं. सभी रोबोट्स एक सीधी लाइन में खड़े हैं और एक साथ कदम ताल कर रहे हैं. एक साथ मूमेंट करते हैं, जो दिखाता है कि वह कई काम अच्छे से काम कर रहे हैं. इसके बाद सभी रोबोट्स एक ट्रक पर चढ़ जाते हैं, जिसके बाद ढेरों ट्रक्स को दिखाया जाता है. हालांकि ये वीडियो असली है या AI Generated उसको कंफर्म करना मुश्किल है.
चीन की फैक्ट्री में दिखेंगे रोबोट
चाइना की फैक्ट्री और कंपनियों में जल्द ही बड़े स्तर पर रोबोट काम करते हुए नजर आएंगे. इसके लिए चाइनीज कंपनियां अपनी फैक्ट्री और फ्लोर्स पर ह्यूमनॉइड रोबोट काम करेंगे. चीन की यूबीटेक कंपनी को 800 मिलियन युआन (करीब 993 करोड़ रुपये ) से अधिक के ऑर्डर हासिल किए गए हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












