
दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ेंगे बस मार्शल, 6 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी
AajTak
कई महीनों तक लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली के बस मार्शलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बस मार्शल कई सीटों पर मुख्य पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे.
कई महीनों तक लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद दिल्ली के बस मार्शलों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. बस मार्शल कई सीटों पर मुख्य पार्टियों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. पूर्व बस मार्शल जनहित दल के नाम से बनी पार्टी के बैनर तले चुनाव में उतरेंगे. पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 6 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की.
पार्टी ने दावा किया है कि इन 6 उम्मीदवारों में पांच पूर्व बस मार्शल हैं. हाई प्रोफाइल सीट नई दिल्ली के अलावा मुंडका, नरेला, मुस्तफाबाद, तिमारपुर और बुराड़ी में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. श्यामो देवी नरेला से, प्रवीण कुमार मुंडका, ललित भाटी मुस्तफाबाद, राकेश रंजन श्रीवास्तव तिमारपुर, आदित्य राय नई दिल्ली, अनिल कुमार बुराड़ी से चुनाव लड़ेंगे.
वामपंथी दल भी लड़ेंगे चुनाव आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में वामपंथी दल कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, सीपीआई (मार्क्सवादी), सीपीआई, सीपीआई (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के नेताओं ने कहा कि वामपंथी पार्टियां दिल्ली के लोगों को एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच देंगी.
उन्होंने केंद्र में भारतीय जनता पार्टी और राज्य में आम आदमी पार्टी पर आम जनता के मुद्दों को अनदेखा करने का आरोप लगाया. फॉरवर्ड ब्लॉक और कम्युनिस्ट गदर पार्टी ऑफ इंडिया (सीजीपीआई) भी इस वामपंथी गठबंधन का हिस्सा होंगी. सीपीआई (एम) नेता अनुराग सक्सेना ने कहा, 'लेफ्ट पार्टियां दिल्ली में उस खाली राजनीतिक जगह को भरना चाहती हैं, जिसे मुख्यधारा की पार्टियों ने छोड़ा है. केंद्र में भाजपा और राज्य में आप ने दिल्ली के लोगों को विफल कर दिया है.'
उन्होंने कहा, 'मुख्यधारा की पार्टियां दिल्ली के नागरिकों के हितों को पूरा करने में विफल रही हैं. वामपंथी दलों ने अपने मजबूत क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का फैसला किया है.' वामपंथी दल दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विकेंद्रीकरण, शहरी स्थानीय निकायों को अधिक अधिकार देने, बेरोजगारी, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, न्यूनतम मासिक वेतन 26,000 रुपये करने, और पीने के पानी जैसे मुद्दों को उठाएंगे.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







