
दिल्ली वालों की 15% बढ़ी आय, 43 लाख कम हो गईं गाड़ियां... राजधानी के आउटकम बजट में क्या-क्या है?
AajTak
दिल्ली में 2022-23 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 4,44,768 होगी. यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 14.18 प्रतिशत अधिक है. आर्थिक सर्वे 2022-23 के मुताबिक, दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया. 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
दिल्ली में पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के बाद से सड़कों से 35 प्रतिशत से अधिक गाड़ियां कम हो गईं. ये बात दिल्ली के आर्थिक सर्वे 2022-23 में सामने आया है. दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने सोमवार को आउटकम बजट (आर्थिक सर्वे) पेश किया. इसके मुताबिक, दिल्ली की सड़कों पर 2021-22 में 79.18 लाख वाहन रह गए. जबकि 2020-21 में ये संख्या 12253350 थी. यानी एक साल में करीब 43,35,452 वाहन कम हुए हैं. दिल्ली सरकार ने डीजल से चलने वाले 10 साल पुराने और पेट्रोल से चलने वाले 15 साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके बाद से 35.38% वाहन कम हो गए.
इतना ही नहीं दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2021-22 में बढ़कर 389529 रुपये हो गई जो 2020-21 में 331112 रुपये थी. यानी पिछले साल की तुलना में प्रति व्यक्ति आय 15% बढ़ गई है. अनुमानों के मुताबिक, दिल्ली में 2022-23 के दौरान प्रति व्यक्ति आय 4,44,768 होगी. यह पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 14.18 प्रतिशत अधिक है. आर्थिक सर्वे 2022-23 के मुताबिक, दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की तुलना में बहुत तेजी से सुधार आया. 2021-22 और 2022-23 में दिल्ली के वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 9.14 प्रतिशत और 9.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. समीक्षा में बताया गया कि दिल्ली सरकार का कर संग्रह भी 2021-22 के दौरान 36 प्रतिशत बढ़ गया. 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से यह 19.53 प्रतिशत घट गया था.
साल दर साल बढ़ रही प्रति व्यक्ति आय
दिल्ली में प्रति हजार जनसंख्या पर वाहनों की संख्या बढ़ी
सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में दिल्ली में डीजल से चलने वाले 10 साल और पेट्रोल से चलने वाले 15 साल पुराने वाहनों पर बैन लगा दिया था. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल का 2014 का आदेश 15 साल से पुराने वाहनों को सार्वजनिक स्थानों पर पार्क करने पर रोक लगाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली में वाहनों की वार्षिक वृद्धि 2005-06 में 8.13 प्रतिशत से गिरकर 2020-21 में 3.03 प्रतिशत हो गई. हालांकि, इसी अवधि के दौरान प्रति हजार जनसंख्या पर वाहनों की संख्या 317 से बढ़कर 655 हो गई.
दिल्ली में कुल कितने वाहन? रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली भारत में व्यक्तिगत मोटर चालित वाहनों का केंद्र है. दिल्ली में कुल मोटर वाहन 122.53 लाख हैं. कार और जीप कुल पंजीकृत मोटर चालित वाहनों का लगभग 28 प्रतिशत है, जबकि दोपहिया वाहन कुल पंजीकृत वाहनों का लगभग 67 प्रतिशत हैं. आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिल्ली की सड़कों पर चलने वाले वाहनों की वास्तविक संख्या के बारे में एक विरोधाभास है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में बड़ी संख्या में पंजीकृत वाहन एनसीआर क्षेत्रों में चल रहे हैं और एनसीआर में पंजीकृत वाहन दिल्ली में चल रहे हैं.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







