
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बदला MA संस्कृत का सेलेबस, हटाए गए मनुस्मृति के चैप्टर
AajTak
विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी को एमए संस्कृत के सलेबस से मनुस्मृति को हटाना पड़ा.
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एमए संस्कृत प्रोग्राम के सेलेबस में बड़ा बदलाव किया है. तीसरे टर्म के सेलेबस से ‘मनुस्मृति’ को हटाकर उसकी जगह शासन और राजनीति पर आधारित ‘शुक्रनीति’ को शामिल किया गया है. वाइस चांसलर योगेश सिंह के इस फैसले को एग्जिक्यूटिव काउंसिल की आगामी बैठक में कंफर्म किया जाएगा.
मनुस्मृति को सेलेबस में शामिल करने के बाद विपक्षी दलों और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बीच ये कदम उठाया गया है. हालांकि, फेकल्टी के एक सदस्य ने स्पष्ट किया कि छात्रों को केवल अविवादित सेक्शन ही पढ़ाए जा रहे थे. उनका कहना है कि इसे लेकर कुछ राजनीतिक दलों ने यूनिवर्सिटी पर लगातार निशाना साधा, जिसके बाद उसे बदलने का फैसला लिया गया.
मनुस्मृति के कौन से मॉड्यूल हटाए गए?
मनुस्मृति की ये यूनिट्स सलेबस से हटाई गई हैं: • अध्याय 2: धर्म और संस्कार (अनुष्ठान और कर्तव्य) • अध्याय 6: वानप्रस्थ आश्रम (जीवन की वनवासी अवस्था) • अध्याय 7 और अध्याय 9 (श्लोक 1-102): राजा के कर्तव्य और पुत्रों के प्रकार • अध्याय 12: प्रायश्चित (प्रायश्चित और तपस्या)
मनुस्मृति और शुक्रनीति में फर्क
शुक्रनीति को पौराणिक कथाओं में असुरों के गुरू माने गए शुक्राचार्य ने लिखा है. जहां मनुस्मृति धार्मिक कर्तव्यों और सामाजिक नियमों पर बात करती है, वहीं शुक्रनीति राज्य के शासन, नैतिकता, रक्षा रणनीति (defense strategies) और प्रशासन पर केंद्रित है.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











