
दिल्ली में GRAP-3 लागू... इन गाड़ियों पर बैन, आपकी कार सड़क पर निकल सकेगी या नहीं, देखें लिस्ट
AajTak
देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ही पॉल्यूशन का कहर भी जारी है. इसे देखते हुए दिल्ली परिवहन विभाग ने BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ियों पर 12 जनवरी तक रोक लगा दी है. हाल ही में GRAP को लेकर गठित एक उप-समिति ने एक समीक्षा बैठक में कहा था कि आने वाले दिनों में एक्यूआई के और खराब होने की आशंका है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोहरे के साथ ही पॉल्यूशन का कहर भी जारी है. दिल्ली की हवा बीते दिन यानी सोमवार को खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद आज (मंगलवार), 10 जनवरी को भी चिंताजनक स्थिति में है. प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए दिल्ली परिवहन विभाग ने BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल गाड़ियों पर 12 जनवरी तक रोक लगा दी है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के लेवल-3 के तहत प्रतिबंधों को लागू करने का निर्देश दिया था. इसमें गैर जरूरी निर्माण कार्य और तोड़फोड़ पर रोक लगा दी गई थी.
वहीं, दिल्ली सरकार ने बिगड़ती वायु गुणवत्ता के मद्देनजर आज से दिल्ली में BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियों के चलने पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है. GRAP-3 के लागू होने और निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध के बावजूद सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 यानी "गंभीर" कैटेगरी में होने के बाद यह फैसला लिया गया है.
दिल्ली परिवहन विभाग के आदेश के अनुसार GRAP-3 के तहत निर्देशों के अनुसार बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल वाहनों को 12 जनवरी तक चलाने पर पाबंदी रहेगी.
इससे पहले 6 जनवरी GRAP को लेकर गठित एक उप-समिति ने एक समीक्षा बैठक में कहा था कि आने वाले दिनों में एक्यूआई के और खराब होने की आशंका है. इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से GRAP-3 की पाबंदियों को लागू करने का निर्देश दिया था.
साथ ही कहा गया था कि अगर AQI के गंभीर श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है, तो GRAP के अनुसार, स्टेज-3 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कम से कम तीन दिन पहले लागू की जानी चाहिए.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







