
दिल्ली में सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे RSS की कहानी, AAP ने जताया विरोध
AajTak
दिल्ली में कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को राष्ट्रनीति शिक्षा योजना के तहत स्वतंत्रता संग्राम में आरएसएस की भूमिका और गुमनाम नेताओं के बारे में पढ़ाया जाएगा. इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है.
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), वीर सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ाया जाएगा. दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को 'राष्ट्रनीति' योजना का ऐलान करते हुए यह जानकारी दी.
आशीष सूद ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि सलेबस में आरएसएस को शामिल करने करने का मकसद छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारियों और देश के लिए उनके मौलिक कर्तव्यों (fundamental duties) के प्रति जागरुक करना है. कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों के लिए डिजाइन किया गया यह प्रोग्राम उनमें नैतिक शासन, सिविक सेंस और देश के प्रति सम्मान की भावनाएं जगाएगा.
सेलेबस में क्या पढ़ेंगे छात्र?
सलेबस में आरएसएस की शुरुआत और इतिहास, सिद्धांतों और समाज सेवा और आपदा राहत में भागीदारी पर चैप्टर शामिल हैं. इसके अलावा देश के स्वतंत्रता संग्राम में इस संगठन की भूमिका के बारे में भी पढ़ाया जाएगा.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










